facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रोथ रेट 6 फीसदी से ज्यादा नहीं हुई तो 2047 तक निम्न मध्यम आय वाला देश बना रहेगा भारत : रघुराम राजन

Advertisement

राजन ने कहा कि अगर देश तेजी से विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ता है तो वह अमीर होने से पहले (जनसांख्यिकीय रूप से) बूढ़ा हो जाएगा

Last Updated- December 17, 2023 | 9:48 AM IST
Raghuram Rajan

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि अगर 2047 (अमृत काल) तक जनसंख्या में वृद्धि के बिना विकास दर छह प्रतिशत सालाना बनी रहती है तब भी भारत निम्न मध्यम आय वाला देश बना रहेगा।

यहां मंथन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्थशास्त्री राजन ने कहा कि अगर देश तेजी से विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ता है तो वह अमीर होने से पहले (जनसांख्यिकीय रूप से) बूढ़ा हो जाएगा, जिसका मतलब यह है कि उस समय आपको बढ़ती उम्र वाली आबादी के बोझ से भी निपटना होगा।

उन्होंने कहा, ”अगर आप प्रति वर्ष छह प्रतिशत की दर से हिसाब लगाएं तो आपकी आय हर 12 साल में दोगुनी हो जाएगी और इसलिए 24 वर्षों में हमारी प्रति व्यक्ति आय चार गुना हो जाएगी। आज, भारत में प्रति व्यक्ति आय जैसा कि आप जानते हैं, 2,500 डॉलर (2,07,604 रुपये) से थोड़ी कम है। चार से गुणा करने पर हमारी प्रति व्यक्ति 10 हजार डॉलर (8,33,300 रुपये) होगी।”

राजन ने कहा, ”इसलिए अगर आप हिसाब लगाएं तो हमारी वर्तमान विकास दर पर जैसा कि आप जानते हैं कि जी20 में सबसे अधिक और मजबूत थी तब भी हम 2047 तक अमीर नहीं बल्कि निम्न मध्यम आय वाले देश बने रहेंगे।”

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 9:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement