facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Inheritance Tax: 10 करोड़ रुपये की सीमा हो तो 99.96 फीसदी आबादी पर जीरो विरासत कर

Advertisement

सैम पित्रोदा ने हाल ही में अमेरिका का उदाहरण देकर विरासत कर का जिक्र किया था। इसके बाद विरासत कर के इर्दगिर्द चर्चा शुरू हो गई थी।

Last Updated- May 24, 2024 | 11:13 PM IST
Indirect collection

बेहद अमीर लोगों पर संपत्ति व विरासत कर लगाने से भारत अपने कर राजस्व को बढ़ा सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार यह कर लगाए जाने पर एक फीसदी से भी कम आबादी प्रभावित होगी।

सैम पित्रोदा ने हाल ही में अमेरिका का उदाहरण देकर विरासत कर का जिक्र किया था। इसके बाद विरासत कर के इर्दगिर्द चर्चा शुरू हो गई थी। वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब ने शुक्रवार को नवीनतम अध्ययन ‘भारत में कर न्याय और संपत्ति के पुन: वितरण’ में कहा कि 10 करोड़ से अधिक शुद्ध संपत्ति व अचल संपत्ति होने पर 2 फीसदी संपत्ति कर और 33 फीसदी विरासत शुल्क लगाए जाने की स्थिति में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.7 फीसदी के बराबर कर राजस्व प्राप्त किया जा सकता है।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के नितिन कुमार भारती, हार्वर्ड केनेडी स्कूल के लुकास चांसल और पेरिस स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स के थॉमस पिकेटी व अनमोल सोमांची ने 2022-23 के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। इन लेखकों के अनुसार यह कर लगाए जाने की स्थिति में महज 0.04 फीसदी 3,30,000 वयस्कों की आबादी पर कर लगेगा और ऐसे में 99.96 प्रतिशत आबादी अप्रभावित रहेगी।

सामान्य वेरिएंट में 100 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति या अचल संपत्ति वाले लोगों पर संपत्ति कर बढ़ाकर 4 फीसदी और विरासत कर 45 फीसदी किया जा सकता है। ऐसे में कर राजस्व जीडीपी का 4.6 फीसदी हो सकता है।

महत्त्वाकांक्षी वेरिएंट में 100 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति या अचल संपत्ति वाले लोगों पर संपत्ति कर की दर 3 से 5 फीसदी और विरासत कर को 45 से 55 फीसदी किया जा सकता है। ऐसे में जीडीपी के 6.1 फीसदी तक कर राजस्व हासिल किया जा सकता है। अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होने पर इसे सामाजिक क्षेत्रों पर अधिक खर्च किया जा सकता है।


हाल के वर्षों में आमदनी का अंतर बढ़ा है। साल 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, देश की राष्ट्रीय आय का 22.6 फीसदी शीर्ष 1 प्रतिशत आबादी के पास है, जबकि नीचे की 50 फीसदी आबादी राष्ट्रीय आय का महज 15 फीसदी कमाती है।

वर्ल्ड इनइक्वलिटी लैब की पुरानी रिपोर्ट के अनुसार 2023 में राष्ट्रीय संपदा का करीब 40 फीसदी पर शीर्ष 1 फीसदी आबादी का कब्जा है जबकि नीचे की 50 फीसदी आबादी के पास राष्ट्रीय संपदा का महज 6.4 फीसदी है।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement