facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIP Data: औद्योगिक उत्पादन नौ माह के निचले स्तर पर

Advertisement

NSO के आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की प्रमुख वजह उच्च आधार का असर और खनन तथा बिजली क्षेत्र में उत्पादन में कमी आना है।

Last Updated- June 30, 2025 | 10:10 PM IST
MSME
प्रतीकात्मक तस्वीर

मई में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर गिरकर 1.2 प्रतिशत रह गई, जो पिछले 9 महीने में सबसे सुस्त रफ्तार है। यह अप्रैल के 2.6 प्रतिशत के  संशोधित आंकड़ों से कम है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की प्रमुख वजह उच्च आधार का असर और खनन तथा बिजली क्षेत्र में उत्पादन में कमी आना है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों से पता चलता है कि खनन क्षेत्र में उत्पादन लगातार दूसरे महीने 0.1 प्रतिशत घट गया। अगस्त 2024 के बाद पहली बार बिजली क्षेत्र का उत्पादन भी 5.8 प्रतिशत घटा है। विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 2.6 प्रतिशत बढ़ा, जो पहले से भी सुस्त रफ्तार है। मई 2024 में आईआईपी में 6.3 प्रतिशत वृद्धि हुई थी।

इक्रा रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर का कहना है कि मॉनसून पहले आने के कारण खनन गतिविधियां ठप हो गई हैं और बिजली की मांग भी घटी है। इन दोनों क्षेत्रों में उत्पादन घटा है और विनिर्माण क्षेत्र में भी सुस्ती  रही है।

इस महीने पहले आए सरकारी आंकड़ों से पता चला कि देश के 8 प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन मई  में गिरकर 0.7 प्रतिशत रह गया, जो 9 महीनों का सबसे कम आंकड़ा था। अप्रैल में संशोधित आंकड़ा 1 प्रतिशत वृद्धि दर्शा रहा था। बिजली, कच्चे तेल, उर्वरक और प्राकृतिक गैस सहित आधे क्षेत्रों के उत्पादन में तेजी से कमी हुई।

खपत के हिसाब से श्रेणियों को देखें तो प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन लगातार दूसरे महीने गिरा और इसमें 1.9 प्रतिशत कमी आई। उपभोक्ता गैर टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन चार महीने से गिर रहा है, जो इस महीने 2.4 प्रतिशत कम हो गया। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन 0.7 प्रतिशत कम हुआ और नवंबर 2024 के बाद पहली बार इनके उत्पादन में कमी आई है।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement