facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIP Data: जुलाई में औद्योगिक उत्पादन 5.7 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई, 2023 में 4.6 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं खनन उत्पादन में 10.7 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Last Updated- September 12, 2023 | 7:19 PM IST
IIP growth

देश का औद्योगिक उत्पादन (IIP) इस साल जुलाई महीने में 5.7 प्रतिशत बढ़ा है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार मापे जाने वाले औद्योगिक उत्पादन में पिछले साल इसी महीने में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जुलाई, 2023 में 4.6 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं खनन उत्पादन में 10.7 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

NSO की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई में औद्योगिक उत्पादन में 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। पिछले साल की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 2.2 प्रतिशत रही थी।

इससे पहले, फरवरी, 2023 में औद्योगिक उत्पादन सर्वाधिक छह प्रतिशत की दर से बढ़ा था। उसके बाद मार्च में वृद्धि दर कम होकर 1.9 प्रतिशत रही। अप्रैल में यह सुधरकर 4.6 प्रतिशत, जबकि मई में और बढ़कर 5.3 प्रतिशत रही थी। यह जून में फिर घटा और वृद्धि दर 3.8 रही।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले चार महीनों.. अप्रैल-जुलाई में आईआईपी वृद्धि 4.8 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 10 प्रतिशत थी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘मार्च, 2020 के बाद कोविड-19 महामारी के कारण परिस्थतियां आसामान्य थीं। इसको ध्यान में रखते हुए पिछले साल की तुलना में औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि का विश्लेषण करना चाहिए।’’

आईआईपी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में इस साल जुलाई में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो एक साल पहले इसी माह में 3.1 प्रतिशत थी। बिजली उत्पादन में आलोच्य महीने में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। खनन उत्पादन जुलाई महीने 10.7 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले इसी माह में इस क्षेत्र का उत्पादन 3.3 प्रतिशत बढ़ा था।

उपयोग आधारित वर्गीकरण के तहत पूंजीगत वस्तुओं के खंड में आलोच्य महीने में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

गैर-टिकाऊ उपभोक्ता सामान के उत्पादन के मामले में वृद्धि दर आलोच्य महीने में बढ़कर 7.4 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में इसमें 2.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं के उत्पादन में इस साल जुलाई महीने में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि बीते वर्ष इसी माह में इसमें 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन आलोच्य महीने में 7.6 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत थी। मध्यवर्ती वस्तुओं का उत्पादन जुलाई महीने में 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 3.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 5:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement