facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन से लैपटॉप, टैबलेट का 47 फीसदी बढ़ा आयात; मार्च में मंगाए गए 27.36 करोड़ डॉलर के प्रोडक्ट्स

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर वस्तुओं के आयात के लिए सरकार की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू होने के बाद नवंबर में चीन से आयात 14 फीसदी घट गया था और कुल आयात में 17.2% गिरावट आई थी।

Last Updated- May 22, 2024 | 6:57 AM IST
Laptop, tablet imports from China surged 47% to $273.6 million in March चीन से लैपटॉप, टैबलेट का 47 फीसदी बढ़ा आयात, मार्च में मंगाए गए 27.36 करोड़ डॉलर के प्रोडक्ट्स

Laptop, tablet imports: प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर उत्पादों के आयात की निगरानी शुरू होने के पांच महीने बाद मार्च में चीन से लैपटॉप एवं टैबलेट सहित कंप्यूटरों की आवक 47.1 फीसदी बढ़ गई और 27.36 करोड़ डॉलर ये उत्पाद मंगाए गए।

मार्च में सिंगापुर से कंप्यूटरों का आयात 63.9 फीसदी घटकर 1.22 करोड़ डॉलर ही रह गया मगर हॉन्ग कॉन्ग से आयात 39.1 फीसदी बढ़कर 3.36 करोड़ डॉलर हो गया। ताइवान से आयात में भी 61.3 फीसदी वृद्धि हुई और वहां से 82.1 लाख डॉलर का माल मंगाया गया।

इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर वस्तुओं के आयात के लिए सरकार की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली शुरू होने के बाद नवंबर में चीन से आयात 14 फीसदी घट गया था और कुल आयात में 17.2 फीसदी गिरावट आई थी। इस मार्च में इन वस्तुओं की कुल आवक में चीन की हिस्सेदारी 81.6 फीसदी थी। वित्त वर्ष 2024 के लिए यह आंकड़ा 77.7 फीसदी रहा।

पिछले साल 3 अगस्त को केंद्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर श्रेणी के उत्पादों जैसे लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर को प्रतिबंधित श्रेणी में डालने की घोषणा की थी।

इस घोषणा के बाद इन उपकरणों का आयात एकाएक बढ़ गया क्योंकि आयातकों तथा कारोबारियों को लगा कि बाद में इसके लिए लाइसेंस की जरूरत हो सकती है। सितंबर में इनका आयात 41.8 फीसदी बढ़ गया था और अक्टूबर में 29.7 फीसदी की वृद्धि दिखी थी। हालांकि सरकार के इस फैसले का मकसद आयात के लिए चीन पर निर्भरता कम करना थी मगर उद्योग ने इस पर गहरी चिंता जताई, जिस कारण योजना 1 नवंबर तक के लिए टाल दी गई थी।

सरकार ने एक और कदम बढ़ाते हुए ऐलान किया कि वह किसी भी क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात पर रोक नहीं लगाएगी। मगर उसने एक नई संपर्क रहित आयात प्राधिकरण प्रणाली भी शुरू करने की भी घोषणा की थी। अब आयात निगरानी प्रणाली स्थापित होने के साथ ही सरकार किसी उत्पाद की खास जानकारी वि​भिन्न स्रोतों से जुटा सकती है।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 9:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement