facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में भारत ही नहीं, बड़े देशों के निर्यात में भी आई गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 16, 2023 | 11:24 PM IST
India exports up 18% at $45.2 bn in May; trade deficit widens to $28.21 bn

वित्त वर्ष के पहले महीने में प्रमुख देशों अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, सिंगापुर, बांग्लादेश और जर्मनी को निर्यात में तेजी से गिरावट आई है और ये देश भारत के निर्यात के प्रमुख बाजार हैं। इससे आलोच्य अवधि में भारत के निर्यात में 12.69 फीसदी की गिरावट आई है। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े से मिली।

भारत के लिए निर्यात का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका है। भारत से होने वाले कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 17 फीसदी है। अप्रैल में अमेरिका को होने वाला निर्यात 17.16 फीसदी गिरकर 5.9 अरब डॉलर हो गया। इसके बाद भारत के लिए निर्यात का दूसरा प्रमुख बाजार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)है। भारत से यूएई को होने वाला निर्यात 22.09 फीसदी गिरकर 2.23 अरब डॉलर हो गया। इन दो देशों को किए गए निर्यात का कुल मूल्य 8.13 अरब डॉलर था और भारत के कुल निर्यात में इनकी हिस्सेदारी 23 फीसदी से अधिक रही।

भारत से निर्यात किए जाने वाले शीर्ष 10 देशों में छह में गिरावट दर्ज की गई। इस क्रम में सऊदी अरब, नीदरलैंड, यूके और इटली को होने वाले निर्यात में क्रमश 8.38 फीसदी, 23 फीसदी, 20.69 फीसदी और 3.59 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। अप्रैल में हुए कुल निर्यात के मूल्य में इन 10 देशों की हिस्सेदारी 48 फीसदी थी।

पश्चिम एशिया और भारत में मुक्त व्यापार समझौता होने के बावजूद यूएई को होने वाले निर्यात में गिरावट आई। इस क्रम में सरकारी अधिकारी ने बताया कि यूएई से होकर कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट देशों और खाड़ी देशों को सामान भी भेजा जाता है।

लिहाजा यूएई एक चैनल की भूमिका निभाता है। इन देशों को आयात घटने के कारण यूएई को होने वाले निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ा। इसके अलावा पेट्रोलियम उत्पादों का मूल्य घटने के कारण कम दाम पर इनका आयात हुआ और फिर इस जिंस के पुन: निर्यात के दाम पर भी असर पड़ा।विदेश व्यापार के महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने सोमवार को कहा था कि मांग का परिदृश्य अगले दो-तीन महीनों तक ‘बहुत आशावादी’ नजर नहीं आता है लेकिन सितंबर के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है।

भारत के लिए निर्यात के सबसे बड़े बाजारों संयुक्त अरब अमेरिका और यूरोप में मांग बहुत अच्छी नहीं रही है। प्रमुख गंतव्य वाले देशों में आर्थिक नरमी के कारण भारत के निर्यात में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है। इससे जिंसों के दामों में भी गिरावट आई है। हालांकि सरकार के मुताबिक रूस-यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव का ‘अत्यधिक सक्रिय रूप’ से निर्यात पर असर पड़ा है।

भारत का कुल आयात 14 फीसदी गिरकर 49.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया और यह 20 माह के निचले स्तर पर था। भारत के शीर्ष 10 आयातक देशों में केवल रूस और जापान से अप्रैल के दौरान आयात बढ़ा। रूस से आयात 200 फीसदी और जापान से आयात 6.33 फीसदी बढ़ा। हालांकि अन्य आठ आयातक देशों से आयात में गिरावट आई।

आंकड़ों के अनुसार इन महत्वपूर्ण देशों में चीन को (5.56 फीसदी), यूएई को (34.08 फीसदी), अमेरिका को (24.67 फीसदी), सऊदी अरब को (20.72 फीसदी), इराक को (35.13 फीसदी), इंडोनेशिया को (22.76 फीसदी), सिंगापुर को (17.23 फीसदी) और दक्षिण कोरिया को (4.22 फीसदी) की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - May 16, 2023 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement