facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2025 में रिजर्व बैंक को मिला 3.4 टन शुद्ध सोना, वित्त मंत्री ने दी अहम जानकारी

Advertisement

वित्त वर्ष 2025 में एसपीएमसीआईएल ने 3.4 टन शुद्ध सोना भारतीय रिजर्व बैंक को दिया, जिससे तस्करी रोकथाम और स्वर्ण भंडार मजबूत करने में बड़ी मदद मिली है।

Last Updated- June 09, 2025 | 10:42 PM IST
Gold
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल ) ने बीते वित्त वर्ष 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक को 3.4 टन परिष्कृत सोना दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यह जानकारी दी है। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जब्त किए गए सोने को  परिष्कृत किया गया था।

भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड के नए कॉरपोरेट कार्यालय के उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री ने कहा, ‘आपने इसे शुद्ध किया और इसके बाद आपने भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिया। वित्त वर्ष 2025 में आपने अकेले 3.4 टन सोना भारतीय रिजर्व बैंक को दिया है।’ सीतारमण ने कहा भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड तिरुमला तिरुपति देवस्थानम और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जैसी संस्थाओं से प्राप्त चांदी और सोने के शोधन का कार्य भी करती है।

वित्त मंत्री ने कहा कि एसपीएमसीआईएल ने कीमती धातुओं के शोधन में उल्लेखनीय प्रगति अर्जित की है और खास तौर पर 2021 के बजट के बाद यह काफी तेजी से बढ़ी है। एक महत्त्वपूर्ण नीतिगत बदलाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जब्त और तस्करी किए गए सभी सोने को भारतीय स्टेट बैंक को सौंप दिया जाता था, जो इसे बाजार में नीलाम कर देता था। इसे हतोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नीलामी के बजाय सोने को शुद्ध करने और इसे रिजर्व बैंक के स्वर्ण भंडार में जोड़ने का फैसला किया गया।

सीतारमण ने बताया कि तस्करी किए गए सोने के हर मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसपीएमसीआईएल रिजर्व बैंक द्वारा अपेक्षित गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए इसकी शुद्धि सुनिश्चित करती है। रिजर्व बैंक इस सोने को बुलियन के रूप में रखता है, जिसे वैश्विक स्वर्ण मानकों के अनुरूप होना चाहिए। चूंकि अंतरराष्ट्रीय कीमतें औंस के आधार पर निर्धारित की जाती हैं इसलिए प्रत्येक औंस की शुद्धता वैश्विक बेंचमार्क से मेल खानी चाहिए।

भारत में डिजिटल भुगतान और फिनटेक अपनाने पर जोर दिए जाने के बावजूद, सीतारमण ने कहा कि कि करंसी नोट और सिक्के भी प्रासंगिक बने हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘भले ही हम डिजिटल इंडिया, भुगतान, फिनटेक आदि के बारे में बात करते हैं, लेकिन अभी भी प्रचलन के लिए करंसी की आवश्यकता है। हालांकि, यह पहले जितना नहीं है, लेकिन यह अभी भी मौजूद है।’

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement