facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अनुदान कम होने के दौर में 11 राज्यों ने पेश किया घाटे का बजट

Advertisement

15वें वित्त आयोग ने वित्त वर्ष 22 से वित्त वर्ष 26 के दौरान राजस्व की कमी के लिए 17 राज्यों को 2.95 लाख करोड़ रुपये का अनुदान देने की सिफारिश की है।

Last Updated- November 09, 2023 | 11:31 PM IST
India committed to reducing budget deficit in medium term: Fitch भारत मध्यम अवधि में बजट घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्धः फिच
BS

15वें वित्त आयोग के अनुदान कम होने के दौर में वित्त वर्ष 24 में 11 राज्यों ने राजस्व घाटे का बजट पेश किया। पीआरएस विधायी अनुसंधान की गुरुवार की नवीनतम रिपोर्ट के मुताबिक इससे इन राज्यों के पूंजी व्यय में भी बाधा हुई है।

राजस्व घाटे के बजट का अर्थ यह है कि इन राज्यों को अपने राजस्व खर्चे जैसे वेतन, अनुदान और पेंशन के लिए भी उधारी लेने के आवश्यकता होगी। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तराखंड सहित अन्य राज्य शामिल हैं।

रिपोर्ट ‘राज्यों के वित्त की स्थिति’ के अनुसार राज्यों को वित्त की किसी भी जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्त आयोग धन आबंटित करता है। यह धन केंद्रीय करों के हस्तांतरण के बाद आई कमी के रूप में रह सकता है। कुल मिलाकर राज्यों का वित्त वर्ष 2017 के बाद राजस्व घाटा रहा है।

Also read: RBI पूरी तरह सतर्क, मॉनेटरी पॉलिसी का जोर महंगाई कम करने पर : शक्तिकांत दास

15वें वित्त आयोग ने वित्त वर्ष 22 से वित्त वर्ष 26 के दौरान राजस्व की कमी के लिए 17 राज्यों को 2.95 लाख करोड़ रुपये का अनुदान देने की सिफारिश की है। इसमें से 87 फीसदी अनुदान पहले तीन वर्षों में ही जारी किया जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘आने वाले दो वर्षों में अनुदान कम रह सकता है।

लिहाजा राज्यों को अपने राजस्व के स्रोत बढ़ाने होंगे या राजस्व संतुलन को कायम रखने के लिए खर्चें में कटौती करनी होगी।’ इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वस्तु एवं सेवा कर मुआवजा जून, 2022 में समाप्त हुआ। लेकिन जीएसटी की अवधि से पहले और गारंटी राजस्व के स्तर से कम ही एसजीएसटी का राजस्व रहा है।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement