facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयकर विभाग ने ऑनलाइन गेमिंग, क्रिप्टो कारोबार से 700 करोड़ रुपये का TDS जुटाया

Advertisement

एक अप्रैल, 2022 से वर्चुअल डिजिटल संपत्ति या क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत कर लागू है।

Last Updated- October 10, 2023 | 7:07 PM IST
Income Tax Department collected TDS worth Rs 700 crore from online gaming, crypto business

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग और क्रिप्टो कारोबार के लिए नई स्रोत पर कर कटौती (TDS) व्यवस्था लाए जाने के बाद चालू वित्त वर्ष में अब तक इनसे 700 करोड़ रुपये से अधिक का कर जुटाया है।

केद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि नई ऑनलाइन गेमिंग व्यवस्था लागू होने के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान इनसे लगभग 600 करोड़ रुपये का कर (TDS) जमा किया गया है। दूसरी ओर क्रिप्टो कारोबार से लगभग 105 करोड़ रुपये का कर मिला है।

क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत कर पहले से लागू

वित्त अधिनियम 2023 ने एक अप्रैल, 2023 से आयकर अधिनियम, 1961 में एक नई धारा 194बीए शामिल की। इसके तहत ऑनलाइन गेमिंग मंचों को किसी व्यक्ति द्वारा शुद्ध रूप से जीती गई राशि पर TDS काटना जरूरी है। व्यक्ति के धन निकालने पर या वित्त वर्ष के अंत में कर कटौती जरूरी है। इसी तरह एक अप्रैल, 2022 से वर्चुअल डिजिटल संपत्ति या क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत कर लागू है।

Advertisement
First Published - October 10, 2023 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement