facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पुराने मामलों में भेजे 10,000 नोटिस, इस वजह से नहीं पता चल सकी रकम

Advertisement

इनमें से अ​धिकतर मामले आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत परोपकारी संस्थाओं को दिए गए फर्जी दान या विदेश में संपत्ति खरीद जैसे कीमती सौदों से जुड़े हैं।

Last Updated- August 21, 2024 | 11:30 PM IST
बजट में आ सकती है ई-बैंक गारंटी, टैक्स चोरी पर लगाम लगाने पर नजर, E-bank guarantee may come in the budget, eye on curbing tax evasion

आयकर विभाग ने देश के प्रमुख शहरों में 10,000 कंपनियों और आम करदाताओं को पुराने कर मामले दोबारा खोलने के नोटिस जारी किए हैं। इसमें विभाग ने करदाताओं से पूछा है कि उनकी बताई गई आय मेल क्यों नहीं खा रही है। ये मामले कर निर्धारण वर्ष 2018-19 से संबंधित हैं और ऐसे मामलों को 31 अगस्त के बाद दोबारा नहीं खोला जा सकता है।

प्रारं​भिक अनुमान के अनुसार विभाग को इन मामलों में 15,000 करोड़ रुपये की अघोषित आय होने का संदेह है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, पुणे, चेन्नई और हैदराबाद सहित कई प्रमुख शहरों में इस तरह के नोटिस भेजे गए हैं। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि इनमें से अ​धिकतर मामले आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत परोपकारी संस्थाओं को दिए गए फर्जी दान या विदेश में संपत्ति खरीद जैसे कीमती सौदों से जुड़े हैं।

एक अ​धिकारी ने कहा, ‘अभी नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए रकम का सटीक आंकड़ा बताना कठिन है। कई मामले अलग-अलग चरण में हैं और नोटिस का जवाब मिलने के बाद उनमें बदलाव किया जाता है।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने फर्जी दान के मामले में जारी किए गए कुछ नोटिस देखे हैं। एक नोटिस में कहा गया है, ‘गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) कमीशन कमाने और अपना कारोबार बढ़ाने के लिए फर्जी दान स्वीकार कर रहे थे। ऐसे दान के लिए बिचौलियों की सेवाएं ली गईं और बिचौलिए दस्तखत किए गए खाली लेटर पैड अपने पास रखते थे ताकि प्रमाण पत्र जारी किए जा सकें।’

अ​धिकारी ने आगे बताया कि ज्यादातर मामले में संस्थाओं या व्यक्तियों की तलाशी या सर्वे के बाद मामले दोबारा खोले जाने के नोटिस भेजे गए हैं। कुछ मामलों में बैंक, वित्तीय संस्थानों, आभूषण विक्रेताओं, रियल एस्टेट कंपनियों आदि से मिली जानकारी के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं। यदि सौदे या लेनदेन का मूल्य तय सीमा से अ​धिक होता है तो इन इकाइयों को इसके बारे में कर विभाग को जानकारी देनी होती है।

एक अ​धिकारी ने कहा, ‘पिछले कर निर्धारण वर्षों के अघोषित लेनदेन की पहचान करने में विभाग के डेटा विश्लेषण की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।’ दोबारा आकलन कानून (धारा 148 और 148ए) इस मामले में आदेश को अंतिम रूप दिए जाने से पहले करदाताओं को अपना पक्ष रखने की अनुमति देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रक्रिया 31 अगस्त से आगे भी जारी रहेगी।

अकाउंटेंसी फर्म चोकसी ऐंड चोकसी में पार्टनर मितिल चोकसी ने कहा, ‘आयकर विभाग का यह कदम पिछले वर्षों के मामलों पर पकड़ बनाने की कोशिश है। इससे कर पिछले कर निर्धारण वर्षों तक पहुंच सकेगा वरना भविष्य में वह ऐसे मामले दोबारा नहीं जांच पाता।’ मामला दोबारा खोलने के लिए नोटिस जारी करने से पहले अ​धिकारी आम तौर पर मामले की जांच-परख करते हैं।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement