facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Reserves: भारत के खजाने में इजाफा, 648.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पंहुचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार

Advertisement

आरबीआई (RBI) के आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 17 मई को समाप्त सप्ताह में लगातार तीसरे हफ्ते इजाफा हुआ है।

Last Updated- May 24, 2024 | 5:47 PM IST
Forex Reserves: Foreign exchange reserves are taking a hit amid the fall in the rupee, falling to the lowest level in 11 months रुपये में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को लग रही चपत, घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर आया

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (India’s Forex Reserves) 17 मई, 2024 को समाप्त सप्ताह में ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। देश के मुद्रा भंडार में 4.549 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जिससे यह बढ़कर 648.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 17 मई को समाप्त सप्ताह में लगातार तीसरे हफ्ते इजाफा हुआ है।

इससे पहले 5 अप्रैल, 2024 को समाप्त हफ्ते में भारत फोरेक्स रिजर्व (Forex Reserve) या विदेशी मुद्रा भंडार 648.562 अरब डॉलर के अपने आज तक के हाई लेवल पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के मुताबिक, 17 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा माने लाने वाली फॉरेन करेंसी असेट्स 3.361 अरब डॉलर बढ़कर 569.009 अरब डॉलर हो गई।

डॉलर के संदर्भ में उल्लिखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

देश का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

आरबीआई (RBI) के अनुसार, गोल्ड रिजर्व (Gold Reserve) 1.244 अरब डॉलर बढ़कर 57.195 अरब डॉलर हो गया, जबकि एसडीआर 11.3 करोड़ डॉलर की वृद्धि लेकर 18.168 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भारत की रिजर्व पोजीशन 16.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.327 अरब डॉलर हो गई।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 5:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement