facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत 6.5 से 7 प्रतिशत वृद्धि की राह पर: नागेश्वरन

Advertisement

वी. अनंत नागेश्वरन ने 80 लाख नई नौकरियों के सृजन और 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए निजी क्षेत्र, कृषि, और विनिर्माण को बताया अहम

Last Updated- December 12, 2024 | 10:40 PM IST
It is necessary to reduce business costs: Nageshwaran

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने गुरुवार को कहा कि भारत 6.5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि दर की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सीआईआई के ग्लोबल इकनॉमिक फोरम में यह भी कहा कि अनिश्चित वैश्विक चुनौतियों के मद्देनजर भारत को दोगुना प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर स्थितियों को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हर साल 80 लाख नई नौकरियों का सृजन प्राथमिकता है और यह सरकार के समक्ष प्रमुख चुनौती है। उन्होंने कहा कि कौशल के योग्यता में अंतर रहने के कारण इस कार्य को करना आसान नहीं है।

उन्होंने पूंजी सृजन की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि निजी क्षेत्र की सहभागिता आने वाले पांच वर्षों में पर्याप्त बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने में उत्पादक रोजगार का सृजन, कौशल के अंतर को पाटना, कृषि क्षेत्र की पूरी संभावना हो हासिल करना, भारत के विनिर्माण क्षेत्र को समृद्ध करना और शहरी व ग्रामीण विकास में संतुलन प्रमुख भूमिका निभाएगा।

उन्होंने भारत के युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि लोगों में स्क्रीन की लत बढ़ रही है। निष्क्रिय जीवनशैली व अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य का उपयोग चिंता का विषय है। यह चिंताएं केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि समाज और निजी क्षेत्र की भी जिम्मेदारी है। भारत को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ होना है बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना है।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement