facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-Africa Trade: अगले 7 साल में 200 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य- पीयूष गोयल

Advertisement

उन्होंने कहा कि कम से कम 33 देश भारत की ‘ड्यूटी फ्री टैरिफ प्रेफरेंस’ (डीएफटीपी) योजना का लाभ नहीं लेते हैं।

Last Updated- August 21, 2024 | 9:27 PM IST
India-Africa Trade: Target of $200 billion trade in next 7 years- Piyush Goyal अगले 7 साल में 200 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य- पीयूष गोयल

India-Africa Trade: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं। दोनों क्षेत्र अगले सात साल में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर विचार कर सकते हैं।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में गोयल ने कहा कि कृषि, औषधि, खनन, पर्यटन, मोटर वाहन, महत्त्वपूर्ण खनिज तथा अक्षय ऊर्जा प्रमुख क्षेत्र हैं जहां दोनों पक्ष सहयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं इस संबंध को अगले स्तर तक ले जाने के लिए सहयोग तथा समन्वय के इन छह क्षेत्रों का सुझाव देना चाहूंगा।’ गोयल ने कहा, ‘क्या हम अपने व्यापार को दोगुना करने पर विचार कर सकते हैं। अभी तक केवल कुछ ही अफ्रीकी देश हैं जो भारत के साथ व्यापार करते हैं।’

उन्होंने कहा कि कम से कम 33 देश भारत की ‘ड्यूटी फ्री टैरिफ प्रेफरेंस’ (डीएफटीपी) योजना का लाभ नहीं लेते हैं। गोयल ने कहा, ‘क्या हम इस साझेदारी का लाभ अधिक से अधिक देशों को दिला सकते हैं और भारत तथा अफ्रीका के बीच व्यापार को 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर 200 अरब डॉलर करने का मानक स्थापित कर सकते हैं। मेरा मानना है कि हमें इसे सात वर्षों में पूरा करने पर विचार करना चाहिए।’

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 9:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement