facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WTO में बातचीत से भारत भी चिंतित

Advertisement

भारत, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र ने WTO विवाद समाधान संशोधन पर चिंता जताई

Last Updated- November 28, 2023 | 12:04 AM IST
MC13: 164 WTO countries will meet in Abu Dhabi, talks will be held on solutions to major issues related to global trade MC13: WTO के 164 देश करेंगे अबूधाबी में बैठक, वैश्विक कारोबार से जुड़े प्रमुख मसलों के समाधान पर होगी बातचीत

भारत, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में विवाद समाधान के प्रस्तावित संशोधन पर चिंता जताई है। अबुधाबी में अगले साल फरवरी में होने वाले डब्ल्यूटीओ के 13वें मंत्रिमंडल सम्मेलन (एमसी13) में संशोधन पर चर्चा के लिए सहमति बनाने का प्रयास जारी है।

अमेरिका की पहल पर डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की बातचीत अप्रैल, 2022 से जारी है। डब्ल्यूटीओ में विवाद समाधान की दो स्तरीय प्रणाली परामर्श और न्यायिक परामर्श हैं। लेकिन यह प्रणाली दिसंबर, 2019 से निष्क्रिय है। इसका कारण यह है है कि अमेरिका ने सर्वोच्च न्यायिक सात सदस्यीय अपीलीय निकाय में नए सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी थी।

अमेरिका का दावा है कि वर्तमान ढांचा कई बार अपने फैसलों में सीमा से परे जा चुका है। अमेरिका ने एक स्तरीय प्रणाली का संकेत दिया है। अमेरिका के अनुसार एक स्तरीय प्रणाली में द्विपक्षीय विवादों का समाधान करने का अधिक दायरा है।

एमसी 12 ने सदस्य देशों को आदेश दिया था कि वे ‘2024 तक सभी सदस्यों के लिए एक पूर्ण और अच्छी तरह से काम करने वाली विवाद निपटान प्रणाली को सुलभ बनाने के लिए चर्चा करें।’

भारत सहित इन तीन सदस्य देशों ने कहा कि इन ‘अनौपचारिक चर्चाओं’ का उद्देश्य ऐसी चर्चाओं को विकल्प बनने की जगह एमसी 12 मंत्रिमंडलीय घोषणा में बहुपक्षीय विवाद समाधान संशोधन में योगदान देना था। उन्होंने कहा, ‘चर्चाओं के तरीके ने पिछड़े देशों सहित सर्वाधिक विकाससील देशों को चर्चाओं में समुचित ढंग से हिस्सा लेने को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।’

इन तीन देशों ने दावा किया कि हालिया चर्चा और प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया अमीर प्रतिनिधियों के हित में है और डब्ल्यूटीओ के मंजूर तरीकों से काफी हद तक अलग है। उन्होंने इंगित किया कि सदस्य अपने लिए महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जमा नहीं कर सकते हैं।

प्रारूप तैयार करने वाले समूह को मिली टिप्पणियां व समीक्षाएं शुरुआती दौर में सभी प्रतिनिधियों को उपलब्ध नहीं थीं। लिहाजा सदस्यों को लिखित व चर्चाओं की जानकारी तक पहुंच स्थापित करने में भेदभाव बरता गया है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement