facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत–EU एफटीए पर बड़ी प्रगति! उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बोले- रूपरेखा तैयार, समझौता कभी भी

Advertisement

जयपुर में वाणिज्य मंत्री ने कहा- दोनों पक्ष वार्ता समापन के लिए प्रतिबद्ध; जनवरी में बड़े ऐलान की संभावनाएं मजबूत, दिसंबर अंत की समयसीमा करीब।

Last Updated- December 11, 2025 | 8:46 AM IST
India EU trade deal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ, मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत आगे बढ़ रहे हैं और समझौते की एक मोटी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गोयल ने कहा, ‘एक मुक्त व्यापार समझौते की मोटी-मोटी रूपरेखा तैयार हो गई है।’ मंत्री ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे हैं।

गोयल और यूरोपीय संघ के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मार्कोस सेफकोविक ने 8-9 दिसंबर को वार्ता की प्रगति की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा, ‘चर्चाएं बहुत सकारात्मक रहीं। मुझे विश्वास है कि जल्द ही यूरोपीय संघ के साथ (समझौते पर) कोई निर्णय लिया जाएगा।’ जनवरी में वार्ता के समापन की घोषणा की उम्मीद पर पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसकी काफी प्रबल संभावनाएं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि दोनों पक्ष समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे यह एक महीने में हो, अगले सप्ताह हो या अगले महीने’ ये टिप्पणियां महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि दोनों पक्षों ने वार्ता को संपन्न करने के लिए दिसंबर के अंत तक की समय सीमा निर्धारित की है।

ऐसा माना जा रहा है यूरोपीय संघ का शीर्ष नेतृत्व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगा और उसके अगले दिन भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भाषा

Advertisement
First Published - December 11, 2025 | 8:46 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement