facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-Australia Relations: भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किए अहम करार

Advertisement

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने नवीकरणीय ऊर्जा साझेदारी पर की सहमति, आर्थिक सहयोग समझौते पर नजरें

Last Updated- November 20, 2024 | 11:37 PM IST
India, Australia

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक महत्त्वाकांक्षी नवीकरणीय ऊर्जा साझेदारी पर मुहर लगाने के साथ ही एक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों में महत्त्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ने का संकल्प जताया है।

जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मंगलवार देर रात आयोजित दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक सम्मेलन में रक्षा और सुरक्षा संबंधों, गतिशीलता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

एक संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों नेता सामूहिक ताकत को बढ़ाने, दोनों देशों की सुरक्षा में योगदान करने और क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने के लिए रक्षा और सुरक्षा सहयोग के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को लेकर आशान्वित हैं। नवीकरणीय ऊर्जा साझेदारी (आरईपी) सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण, संबंधित परियोजनाओं और संबद्ध क्षेत्रों में निवेश जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग के लिए रूपरेखा प्रदान करेगी।

मोदी ने गुयाना में की भारतीय समुदाय से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुयाना में प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि ये लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 20, 2024 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement