facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने नवंबर में लगातार दूसरे महीने रूस से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 12:37 PM IST
Petrochemical Duty Exemption

रूस नवंबर में लगातार दूसरे महीने भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता रहा है। ऊर्जा की खेप पर निगरानी रखने वाली कंपनी वॉर्टेक्सा के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आंकड़ों से पता चलता है कि रूस ने भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति के मामले में इराक और सऊदी अरब जैसे परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं को पीछे छोड़ दिया है।

इराक दूसरा, सऊदी अरब तीसरा और अमेरिका चौथा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

रूस का 31 मार्च, 2022 को समाप्त साल में भारत के सभी तेल आयात में सिर्फ 0.2 फीसदी हिस्सा था। नवंबर में उसने भारत को 9,09,403 बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) कच्चे तेल की आपूर्ति की। यह भारत के तेल आयात 20 फीसदी से अधिक बैठता है। ऊर्जा आसूचना कंपनी वॉर्टेक्सा के अनुसार भारत ने नवंबर में इराक से 8,61,461 बीपीडी और सऊदी अरब से 5,70,922 बीपीडी तेल का आयात किया। अमेरिका 4,05,525 बीपीडी के साथ भारत का चौथा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता रहा।

भारत लगातार रियायती दरों पर रूसी कच्चे तेल की खरीद कर रहा

नवंबर में रूस से भारत का आयात मात्रा के लिहाज से अक्टूबर से कम था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों ने उसपर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। उसके बाद से भारत लगातार रियायती दरों पर रूसी कच्चे तेल की खरीद कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार, भारत ने दिसंबर, 2021 में रूस से सिर्फ 36,255 बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल का आयात किया था। इस अवधि में इराक से 10.5 लाख बैरल प्रतिदिन और सऊदी अरब से 9,52,625 बैरल प्रतिदिन का आयात किया गया था। अगले दो महीनों में रूस से कोई आयात नहीं हुआ, लेकिन फरवरी के अंत में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद मार्च से रूस से कच्चे तेल की खरीद फिर शुरू हो गई।

यह भी पढ़े: Forex Reserves: 11 अरब डॉलर बढ़कर 561.16 अरब डॉलर पर

मार्च में भारत ने रूस से 68,600 बीपीडी कच्चे तेल का आयात किया। जबकि अगले महीने यह बढ़कर 2,66,617 बीपीडी हो गया और जून में 9,42,694 बीपीडी पर पहुंच गया। लेकिन जून में, इराक 10.4 लाख बैरल प्रतिदिन के साथ भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता था।

Advertisement
First Published - December 11, 2022 | 12:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement