facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्लोबल क्राइसिस के बीच भारत ब्राइट स्पॉट, बंटी हुई दुनिया में मोदी का नेतृत्व महत्वपूर्ण: WEF चेयरमैन

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 4:25 PM IST
WEF Index

विश्व आर्थिक मंच (WEF) के संस्थापक और कार्यकारी चेयरमैन क्लॉस श्वाब ने एक बंटी हुई दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है।

उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक संकट (Global crisis) के बीच भारत एक उज्ज्वल स्थान है। WEF की वार्षिक बैठक 2023 के दौरान बृहस्पतिवार रात एक भारत स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद श्वाब ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत जी-20 की अपनी अध्यक्षता के दौरान दुनिया में सभी के लिए एक न्यायसंगत और समान वृद्धि को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही भारत घरेलू चुनौतियों पर भी महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।

श्वाब ने कहा, ”भारत को जी-20 की अध्यक्षता एक ऐसे महत्वपूर्ण समय पर मिली है, जब इस बंटी हुई दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व महत्वपूर्ण है।”

डब्ल्यूईएफ ने भी एक बयान जारी किया और कहा कि वह भारत के साथ अपने लगभग 40 साल के सहयोगी इतिहास को महत्व देता है। बयान में उम्मीद जताई गई कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता के दौरान देश के साथ लगातार सहयोग जारी रहेगा।

विश्व आर्थिक मंच ने कहा कि उसकी वार्षिक बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब कई संकटों ने विभाजन को गहरा कर दिया है और भू-राजनीतिक परिदृश्य बंटा हुआ है। मंच ने उम्मीद जताई कि भारत की जी-20 अध्यक्षता ऐसे चुनौतीपूर्ण वक्त में मददगार साबित होगी।

श्वाब ने कहा, ”मुझे भारतीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और उसके कई शीर्ष उद्योग प्रमुखों से मिलने का सौभाग्य मिला।” उन्होंने आगे कहा, ”मैं नवीकरणीय ऊर्जा के लिए देश की निर्णायक कार्रवाई, वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल में इसके योगदान, महिलाओं के नेतृत्व वाली वृद्धि पर जोर और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए भारत के नेतृत्व की सराहना करता हूं। भारत वैश्विक भू-अर्थशास्त्र और भू-राजनीतिक संकट के बीच एक उज्ज्वल स्थान बना हुआ है।”

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement