facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है: पानगड़िया

Advertisement

पानगड़िया ने जोर देकर कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए श्रम कानूनों में सुधार और बाजार को श्रम साध्य उद्योगों में पूंजी लगाने की आवश्यकता है।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:36 PM IST
GDP base year revision: Government considering changing the base year for GDP calculation to 2022-23 जीडीपी गणना के लिए आधार वर्ष को बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही सरकार

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पानगड़िया ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले वर्षों में भी अगर इसी तरह की वृदि्ध दर बनी रही तो भारत 2026-27 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। हालांकि अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष2027-28 में यह उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद अधिक है।

पानगड़िया ने कहा, ‘हम वास्तविक रूप से डॉलर के संदर्भ में बीते 20 वर्षों के दौरान करीब 8 फीसदी की दर से बढ़े हैं। हमने इस बीच वैश्विक आर्थिक संकट और कोविड महामारी का सामना किया। हम वास्तव में जो आजकल जो कुछ देख रहे हैं, उसे बीते दो दशकों में हासिल किया गया है।’

पानगड़िया ने सीआईआई के सालाना कारोबार सम्मेलन में कहा कि भारत ने अत्यधिक गरीबी की स्थिति को लगभग खत्म कर दिया है। लेकिन भारत के कृषि श्रमबल को अब औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की तरफ मोड़ने की जरूरत है। पानगड़िया ने जोर देकर कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए श्रम कानूनों में सुधार और बाजार को श्रम साध्य उद्योगों में पूंजी लगाने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि भारत की 45 फीसदी आबादी अब भी कृषि कार्य से जुड़ी हुई है जिसका जीडीपी में योगदान केवल 15 फीसदी है। पानगड़िया ने कहा, ‘कृषि में औसत श्रम उत्पादकता अर्थव्यवस्था की औसत उत्पादकता की एक तिहाई है।’

पानगड़िया के अनुसार, ‘अभी भी भारत का श्रम बल इस क्षेत्र में है और यह अपेक्षाकृत रूप से काफी कम उत्पादक है। मैं इसे बेरोजगारी की समस्या कहता हूं। आपको इस श्रम बल को बड़े उद्यम में बदलने के लिए सुविधाएं, मार्ग बनाना होगा।’ उन्होंने कहा कि भारत में आधी से ज्यादा खेती की जमीन आधा एकड़ से भी कम है।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement