facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आर्थिक नीतियां सुधार कर बेहतर कर सकता है भारत: ऐनी क्रुएगर

Advertisement

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रोफेसर और IMF में डिप्टी MD रहीं ऐनी क्रुएगर ने कहा कि सामान्य रूप से देखें तो भारत सरकार ने इस तरह के तमाम काम किए हैं।

Last Updated- October 22, 2023 | 10:30 PM IST
India could do a lot better if it sorted economic policies: Anne Krueger

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र की वरिष्ठ प्रोफेसर और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में उप प्रबंध निदेशक (Deputy Managing Director) रहीं ऐनी क्रुएगर ने रुचिका चित्रवंशी से भारत की वृद्धि के विभिन्न पहलुओं पर बात की। प्रमुख अंश…

इजरायल-हमास के बीच टकराव को लेकर आईएमएफ ने हाल में कहा कि इसका वैश्विक वृद्धि पर बुरा असर पड़ेगा। भारत और विश्व की मध्यावधि वृद्धि क्षमता को लेकर आपका क्या कहना है?

स्वाभाविक रूप से आईएमएफ ने जो कहा, वही मेरे भी विचार हैं। सामान्य की तुलना में परिदृश्य ज्यादा अनिश्चित है। इसे लेकर कोई संदेह नहीं है। दुनिया में जो होता है, उसका असर भारत और भारत की गतिविधियों का असर शेष दुनिया पर पड़ता है।

भारत 2047 तक विकसित देश बनना चाहता है। भारत को इसके लिए क्या करने की जरूरत है?

भारत का इस समय जो प्रदर्शन है,उससे बहुत बेहतर कर सकता है, अगर आर्थिक नीतियों व अन्य चीजों को व्यवस्थित कर ले। अगर ऐसा किया जाता है तो भारत सर्वाधिक सफल देशों में होगा। निश्चित रूप से ऐसा हो सकता है।

भारत की उत्पादन से जुड़़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) को लेकर आपकी क्या राय है?

सामान्य रूप से देखें तो भारत सरकार ने इस तरह के तमाम काम किए हैं। इसके बजाय सरल, सीधा और सबके लिए समान अवसर दिया जाना बेहतर होगा।

भारत ने इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए आयात लाइसेंस का प्रावधान किया है, इन प्रतिबंधों के बारे में आपका क्या कहना है?

मेरा मानना है कि प्रतिबंध नहीं होने चाहिए। इसका अक्सर कोई असर नहीं होता। पहले ही बहुत देरी हो चुकी है। बंदरगाहों व अन्य जगहों तेजी लाने और व्यवस्था को और कुशल बनाने की ज्यादा जरूरत है।

चीन में मंदी पर आपका क्या कहना है और भारत इससे कैसे लाभ उठा सकता है?

अगर चीन में गंभीर और लंबी मंदी आती है तो शेष दुनिया की वृद्धि भी ज्यादा सुस्त होगी। चीन की तेज वृद्धि हम सबके लिए बेहतर है। चीन की वृद्धि से चिंतित होने की वजह नहीं है।

चीन प्लस वन रणनीति में भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने का प्रयास कर रहा है। कितना कारगर होगा?

माइक्रोसॉफ्ट बीते 10 सालों से ​​शिफ्ट करने का प्रयास कर रहा है। अब तक कितना शिफ्ट किया है? ज्यादा नहीं। भारत में नौकरशाही बहुत धीमी गति से काम करती है। भारत में मंजूरी की प्रक्रिया बहुत धीमी है। ऐसा अन्य देशों में नहीं होता है।

Advertisement
First Published - October 22, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement