facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोदी और कनाडा की विदेश मंत्री की बैठक से दोनों देशों के बीच व्यापार व निवेश संबंध होंगे मजबूत

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की बैठक से दोनों देशों के व्यापार, निवेश और द्विपक्षीय आर्थिक संबंध मजबूत होने की संभावनाएं बढ़ीं

Last Updated- October 17, 2025 | 9:53 PM IST
Anita Anand
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कनाडा की विदेश मंत्री अनीता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हाल ही में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों में दोबारा गर्माहट ला सकती है। इससे पहले जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली कनाडाई सरकार द्वारा दो साल पहले खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद कनाडा और भारत के बीच गहरा राजनयिक विवाद पैदा हो गया था।

अब दो वर्ष के बाद पुन: दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आपसी रिश्तों पर ध्यान केंद्रित कर अपने संबंधों को सही रास्ते पर लाने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया है। निज्जर की हत्या के बाद विवाद गहराने के साथ कनाडा को भारत का माल निर्यात 2023-24 में साल-दर-साल 6.5 प्रतिशत घट गया। लेकिन वित्त वर्ष 25 में निर्यात में दोबारा बढ़ोतरी हुई है।

इस बीच, कनाडा से भारत का आयात वित्त वर्ष 24 में बढ़ा था, लेकिन वित्त वर्ष 25 में घट गया। दोनों देशों के बीच कुल व्यापार भारत के कुल माल व्यापार का 1 प्रतिशत से भी कम है। दोनों देशों के आपसी तालमेल और जरूरतों को देखते हुए व्यापार वृद्धि में व्यापक क्षमताएं मौजूद हैं। कनाडा में भारत के प्रत्यक्ष निवेश की कुल बुक वैल्यू 2022 से 2024 तक 25.62 प्रतिशत घट गई है। दूसरी ओर, कनाडा का भारत में निवेश इसी अवधि में 42 प्रतिशत गिरा है।

आव्रजन प्रणाली को ‘टिकाऊ’ बनाए रखने के लिए कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्र अध्ययन परमिट पर सीमा लगा दी है। वर्ष 2024 में भारतीयों को जारी किए गए अध्ययन और कार्य परमिट दोनों में 2023 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement