facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-China Trade: भारत का चीन को निर्यात 2023 में बढ़ा, लौह अयस्क और सूती धागे में भारी उछाल

Advertisement

भारत से चीन को निर्यात होने वाली कुल वस्तुओं में से इन 90 वस्तुओं की हिस्सेदारी 67.7 प्रतिशत है, जबकि शेष 32.3 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली शेष 71 वस्तुओं का निर्यात घटा है।

Last Updated- April 11, 2024 | 3:53 PM IST
Trade Deficit

चीन को निर्यात की जाने वाली कुल 161 वस्तुओं में से लगभग 90 प्रमुख वस्तुओं का निर्यात पिछले साल बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इनमें लौह अयस्क, दूरसंचार उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे आदि शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, भारत से चीन को निर्यात होने वाली कुल वस्तुओं में से इन 90 वस्तुओं की हिस्सेदारी 67.7 प्रतिशत है, जबकि शेष 32.3 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली शेष 71 वस्तुओं का निर्यात घटा है।

भारत का चीन को निर्यात चार स्तरों में पिछले साल 10 करोड़ डॉलर से अधिक बढ़ा है। वे हैं लौह अयस्क (2023 में 216.8 प्रतिशत बढ़कर 3.33 अरब डॉलर), सूती धागा (2023 में 542.6 प्रतिशत बढ़कर 61.11 करोड़ डॉलर), मसाले (2023 में 19.4 प्रतिशत बढ़कर 13.22 करोड़ डॉलर), और प्रसंस्कृत खनिज (2023 में 174.19 प्रतिशत बढ़कर 12.9 करोड़ डालर तक)।

चीन के लिए 15 अन्य उत्पादों का निर्यात 10 से 100 अरब डॉलर तक बढ़ा है। इन वस्तुओं में समुद्री उत्पाद, लौह एवं इस्पात, दूरसंचार उपकरण, वनस्पति तेल, कृषि रसायन, कागज, पेपर बोर्ड, दवा फॉर्मूलेशन, जैविक, एसी, फ्रिज मशीनरी, पेंट, थोक खनिज और अयस्क और प्रसंस्कृत सब्जियां शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, भारत का चीन को दूरसंचार उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्यात 2023 में क्रमशः 46.45 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत बढ़कर 24.75 करोड़ डॉलर और 15.65 करोड़ डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 3:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement