facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने जारी किया पहला अग्रिम अनुमान, FY26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.4% की दर से बढ़ेगी

Advertisement

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का यह अग्रिम अनुमान आगे और आंकड़े उपलब्ध होने पर संशोधित किया जा सकता है और यही 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट के लिए आधार बनेगा

Last Updated- January 07, 2026 | 4:56 PM IST
S&P India Growth Forecast

सरकार ने आम बजट 2026 से पहले बुधवार को जीडीपी ग्रोथ पर पहला अग्रिम अनुमान जारी किया। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी किए गए पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था के 2025-26 में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है, जो पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 6.5 फीसदी की वृद्धि से ज्यादा है। यह तेजी मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन के कारण रहने की उम्मीद है।

Also Read: Defence Stocks Rally: Budget 2026 से पहले डिफेंस शेयरों में हलचल, ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 12% तक रिटर्न

इन सेक्टर्स के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमानों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में करीब 7 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।

मंत्रालय ने कहा, “वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) की अनुमानित 7.3 फीसदी वृद्धि में सर्विसेज सेक्टर की मजबूत वृद्धि की प्रमुख भूमिका रही है।” हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक, कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के साथ-साथ ‘बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य जन केंद्रित सेवा’ सेक्टर्स में चालू वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि अपेक्षाकृत मध्यम रहने का अनुमान है।

Also Read: ट्रंप की नीतियों से खतरे में अमेरिका में 15 लाख प्रवासियों का लीगल स्टेटस

नॉमिनल जीडीपी के 8.0% बढ़ने का अनुमान

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद (नॉमिनल जीडीपी) के 2025-26 में 8 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों का इस्तेमाल केंद्रीय बजट की तैयारी के लिए किया जाता है। वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 7, 2026 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement