facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ‘वृद्धि का प्रतीक’ बनकर उभरा, सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा: ITC चेयरमैन

Advertisement

ITC Limited Chairman Sanjiv Puri ने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं (एफएमसीजी) के कारोबार में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।

Last Updated- August 11, 2023 | 1:23 PM IST
Even after hotel business separation, analysts remain bullish on ITC; the charm will remain intact होटल कारोबार अलग होने के बाद भी, ITC पर विश्लेषक हैं आशावादी; बरकरार रहेगा जलवा

विभिन्न कारोबार से जुड़े समूह आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पुरी (ITC Limited Chairman Sanjiv Puri) ने कहा कि भारत ऐसे समय में ‘‘वृद्धि का प्रतीक’’ बनकर उभरा है जब दुनिया सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्याओं से जूझ रही है।

पुरी ने कहा, ‘‘ यह ऐसे समय में हो रहा है जब सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि को प्रभावित करने वाले गंभीर समस्याओं से दुनिया जूझ रही है। बहुसंकट और अनिश्चितता के इस माहौल में भारत वृद्धि का प्रतीक बनकर उभरा है और इस साल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।’’

यह भी पढ़ें : G20: कर्ज में डूबे देशों की मदद के लिए अमीर देशों के नेतृत्व में हो ठोस प्रयास, FM सीतारमण ने कहा

उन्होंने कहा कि भारत की मजूबत वृद्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए नीतिगत उपायों का प्रमाण है। साथ ही पुरी ने कहा कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं (एफएमसीजी) के कारोबार में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।

आईटीसी लिमिटेड की 112वीं वार्षिक आम बैठक में पुरी ने कहा कि एफएमसीजी ब्रांडों को कई देशों में निर्यात किया जा रहा है और लोगों की बढ़ती प्रति व्यक्ति आय के कारण व्यापार क्षेत्र में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।

पुरी ने कहा, ‘‘ एफएमसीजी कारोबार के लिए आईटीसी की अगली रणनीति भविष्य के लिए एक मंच तैयार करना है। फिलहाल 25 से अधिक ब्रांडों के साथ वार्षिक उपभोक्ता खर्च करीब 29,000 करोड़ रुपये है।’’

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री ने पेश किया GST, IGST संशोधन बिल, Online gaming पर 28% टैक्स को मिलेगा ग्रीन सिग्नल!

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement