facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-EU FTA: 2025 तक डील फाइनल करने की तैयारी, 12 मई से बातचीत का नया दौर

Advertisement

भारत-यूरोपियन संघ में व्यापार सौदे को लेकर 11वें दौर की बातचीत नई दिल्ली में 12 मई से प्रस्तावित है।

Last Updated- May 02, 2025 | 6:58 AM IST
India-EU trade

यूरोपीय आयोग के व्यापार और आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविक ने गुरुवार को बताया कि भारत और यूरोपियन यूनियन अगले दौर की बातचीत से कुछ दिन पहले ‘वाणिज्यिक रूप से सार्थक’ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

भारत-यूरोपियन संघ में व्यापार सौदे को लेकर 11वें दौर की बातचीत नई दिल्ली में 12 मई से प्रस्तावित है। इस क्रम में दोनों पक्ष बातचीत को आगे बढ़ाने को लेकर सहमत हो गए हैं।

शेफकोविक ने एक्स पर बताया, ‘मेरे दोस्त – पीयूष गोयल की मेजबानी करके मुझे खुशी होगी। हालिया अनिश्चितता वाले समय में हमारा कारोबार अवसरों, पहुंच और पूर्वानुमान की ओर देख रहा है। इसलिए हम पेश करना चाहते हैं : वाणिज्यिक रूप से सार्थक समझौता, वस्तुओं और सेवाओं के लिए मार्केट को खोले जाना।’

इस साल की शुरुआत में दोनों पक्षों ने 2025 के अंत तक दीर्घावधि से लंबित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने की समयसीमा तय करने का फैसला किया।  वर्तमान समय में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व्यापार और निवेश समझौतों को बढ़ावा देने के लिए यूरोप के शहरों लंदन, ओस्लो और ब्रुसेल्स की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इन तीन दौरों में बातचीत के प्रमुख मुद्दों में से एक एफटीए है। इस क्रम में सोमवार- मंगलवार को गोयल ने अपने ब्रिटिश समकक्ष से मुलाकात की और लंबित एफटीए के मुद्दों को हल किया और भारत और ब्रिटेन (यूके) के बीच लंबे समय से लंबित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने का प्रयास किया।

गोयल ने नार्वे की राजधानी ओस्लो की यात्रा के दौरान मुख्य रूप से यूरोपियन मुक्त व्यापार एसोसिएशन (ईएफटीए) देशों के साथ व्यापार समझौते को लागू करने के मामले में बातचीत की। ईएफटीए देशों में आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। इस समझौते को व्यापार व आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) के रूप में जाना जाता है।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement