facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका को एक्सपोर्ट 22% बढ़ा, लेकिन सात बड़े देशों को भारतीय निर्यात में भारी गिरावट दर्ज

Advertisement

भारतीय निर्यातकों ने 50% शुल्क लागू होने से पहले अमेरिका को माल भेजना तेज किया और अन्य सात प्रमुख देशों को निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की।

Last Updated- August 19, 2025 | 9:59 PM IST
Trade
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगस्त के अंत तक 50 प्रतिशत शुल्क लागू होने से आने वाले महीनों में अमेरिका को होने वाले भारत के निर्यात में भारी कमी आ सकती है। वित्त वर्ष 2026 के पहले 4 महीनों के दौरान शीर्ष 20 देशों में से लगभग 7 देशों को भारत से निर्यात घट ही चुका है।

वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल जुलाई के दौरान जिन देशों को होने वाले निर्यात में कमी आई है, उनमें नीदरलैंड (-21.2 प्रतिशत), ब्रिटेन (-11.2 प्रतिशत), सिंगापुर (-11.8 प्रतिशत), सऊदी अरब (-11.8 प्रतिशत), दक्षिण अफ्रीका (-16.3 प्रतिशत), इटली (-9.3 प्रतिशत), फ्रांस (-17.3 प्रतिशत) और मलेशिया (-28.8 प्रतिशत) शामिल हैं। वित्त वर्ष 2026 के पहले 4 महीनों में  इन 20 देशों  की भारत के कुल वस्तु निर्यात में हिस्सेदारी 69 प्रतिशत है।

इस अवधि के दौरान भारत का  निर्यात 3 प्रतिशत बढ़कर 149.2 अरब डॉलर हो गया है, जिसमें अमेरिका को भेजी जाने वाली खेप में 22 प्रतिशत  वृद्धि हुई है। अमेरिका अभी भी भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना हुआ है। एक साल पहले अप्रैल-जुलाई के दौरान अमेरिका को होने वाला निर्यात 19 प्रतिशत बढ़ा है। अमेरिका द्वारा अलग-अलग देशों पर अलग-अलग कर लगाए जाने के कारण फैली अनिश्चिता की वजह से निर्यातकों का कहना है कि वैश्विक मांग सुस्त बनी हुई है।

बहरहाल अमेरिका को भारत का निर्यात तेज बना हुआ है और निर्यातकों के आक्रामक निर्यात के कारण दो अंकों की वृद्धि दर बनी हुई है। शुल्क से बचने के लिए अमेरिका के खरीदार भंडार बना रहे हैं और इसकी वजह से 50 प्रतिशत कर लागू होने के बाद आगे चलकर मांग घट सकती है। निर्यातकों ने अमेरिका के ऑर्डरों को प्राथमिकता दी और इसकी वजह से अन्य प्रमुख बाजारों पर उतना नहीं दे पाए। निर्यातकों ने अगस्त के आखिर से  लगने वाले 50 प्रतिशत कर से बचने की कवायद में अमेरिका को निर्यात तेज कर दिया था।

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement