facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India exports: टॉप 10 में से चार देशों को निर्यात गिरा

Advertisement

दिसंबर में भारत के निर्यात में 1% की गिरावट, आयात में 4.9% की वृद्धि

Last Updated- January 17, 2025 | 11:05 PM IST
Marine Exports

भारत के शीर्ष 10 में से चार निर्यात गंतव्यों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, चीन और सिंगापुर को दिसंबर में भेजे जाने वाली खेप में गिरावट आई है। वाणिज्य मंत्रालय के आ्रंकड़ों के अनुसार इससे दिसंबर में भारत का कुल वस्तु निर्यात एक प्रतिशत गिरकर 38 अरब डॉलर हो गया।

चीन को होने वाले निर्यात में सर्वाधिक 26.15 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद नीदरलैंड को वस्तु निर्यात में 25.89 प्रतिशत, यूएई को 23 प्रतिशत और सिंगापुर को निर्यात में 10.95 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी तरफ निर्यात वृद्धि वाले देशों में अमेरिका (8.49 प्रतिशत), ब्रिटेन (6.13 प्रतिशत), सऊदी अरब (50.46 प्रतिशत), बांग्लादेश (33.58 प्रतिशत), जर्मनी (3.85 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया (45.86 प्रतिशत) शामिल हैं। भारत के लिए निर्यात का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका कायम रहा। इसके बाद दिसंबर में गिरावट आने के बावजूद निर्यात किए जाने वाले प्रमुख देश यूएई और नीदरलैंड थे। दिसंबर में भारत से कुल निर्यात मूल्य में इन 10 देशों को भेजे गए सामान की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत थी।

आयात में उछाल

दिसंबर में भारत में होने वाला कुल आयात 4.9 प्रतिशत बढ़कर 59.95 अरब डॉलर हो गया। भारत के शीर्ष 10 आयातक देशों में से पांच देशों से आयात में उछाल आया। इन पांच आयातक देशों में चीन, रूस, इराक, स्विट्जरलैंड और अमेरिका हैं। दिसंबर में स्विट्जरलैंड से होने वाले आयात में सबसे अधिक 85.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह वृद्धि मुख्य तौर पर सोने के आयात के कारण हुई थी। आंकड़ों के अनुसार इसके बाद अमेरिका (9.88 प्रतिशत), चीन (9.14 प्रतिशत), इराक (3.72 प्रतिशत) और रूस (0.96 प्रतिशत) से आयात में बढ़त हुई।

हालांकि कुछ देशों पर भारत की आयात पर निर्भरता कम हुई। आयात कम होने वाले देशों में यूएई (-2.97 प्रतिशत), सऊदी अरब (-15.49 प्रतिशत), इंडोनेशिया (-19.68 प्रतिशत), दक्षिण कोरिया (-9.28 प्रतिशत) और सिंगापुर (-17.38 प्रतिशत) थे। भारत के वस्तु आयात में इन 10 देशों की हिस्सेदारी 57 प्रतिशत से अधिक थी।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement