Trade Data: देश के माल (मर्चेंडाइज) निर्यात में मई महीने के दौरान 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह बढ़कर 45.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में आयात भी 20.62 फीसदी बढ़कर 73.41 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। इसके चलते देश का व्यापार घाटा बढ़कर 28.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान भारत के कुल माल निर्यात में 16.09 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और यह बढ़कर 88.91 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ज्यादा है।
Also Read: महंगाई का बड़ा झटका! मई में WPI 9.68% पर पहुंची, तेल-खाद्य कीमतों ने बढ़ाई चिंता
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि मई में पश्चिम एशिया को भारत का निर्यात मामूली रूप से घटकर 5.30 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि मई 2025 में यह 5.38 अरब डॉलर था।
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-मई के दौरान सोने (गोल्ड) के आयात में 60 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह बढ़कर 9.04 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा रुझानों को देखते हुए इस वर्ष निर्यात के लिए अच्छा रहने की संभावना है।
(PTI इनपुट के साथ)