facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चांदी, प्लैटिनम और सूखे खजूर के बढ़े आयात पर भारत ने जताई चिंता; UAE विचार करने पर सहमत

Advertisement

भारत ने अनुरोध किया कि ओरिजिन के नियम के मानकों के अनुपालन की पुष्टि की जानी चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इनका उल्लंघन न हो।

Last Updated- October 15, 2024 | 10:12 PM IST
Silver ETFs

वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चांदी के उत्पादों, प्लैटिनम मिश्र धातु और सूखे खजूर के आयात से संबंधित नियमों के अनुपालन पर भारत की चिंता पर गौर करने के लिए सहमत हो गया है।

भारत-यूएई व्यापार समझौते के तहत संयुक्त समिति की बैठक के दौरान भारत के अधिकारियों ने हाल के दिनों में इन उत्पादों के आयात में भारी वृद्धि को लेकर चिंता जताई थी। समझौते के तहत कम शुल्कों का लाभ उठाकर ये उत्पाद भारी मात्रा में भारत भेजे गए।

संयुक्त अरब अमीरात में हुई बैठक में शामिल हुए भारत सरकार के अधिकारियों ने पश्चिम एशियाई देश के अधिकारियों से अनुरोध किया कि ओरिजिन के नियम के मानकों के अनुपालन की पुष्टि की जानी चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इनका उल्लंघन न हो।

व्यापार समझौते के तहत मूल्य वर्धन मानकों और ओरिजिन के सख्त नियम के बावजूद पिछले कुछ महीने में चांदी के आयात में हुई तेज वृद्धि की वजह वाणिज्य विभाग ने समझने की कोशिश की।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘भारत ने चांदी के उत्पादों, प्लैटिनम मिश्र धातु और सूखे खजूर के आयात में हाल के दिनों में तेज वृद्धि का मसला उठाया। साथ ही यूएई से अनुरोध किया कि ओरिजिन के नियम का पालन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इसका उल्लंघन न किया जाए। यूएई भारतीय अधिकारियों द्वारा उठाए गए मसलों की जांच करने के लिए सहमत है।’

भारत-यूएई के बीच समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते पर फरवरी 2022 में हस्ताक्षर हुए थे और यह मई 2022 से लागू ह। इस समझौते में अगले कुछ वर्षों तक शुल्क मुक्त सोने, चांदी, प्लैटिनम और हीरों के असीमित आयात का प्रावधान किया गया है।

Advertisement
First Published - October 15, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement