facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Forex Reserves: 5 हफ्तों की गिरावट पर ब्रेक, विदेशी मुद्रा भंडार 1.15 अरब डॉलर बढ़कर 585.895 अरब डॉलर पर

Advertisement

इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

Last Updated- October 20, 2023 | 6:35 PM IST
FII Selling

India Forex Reserves:  5 हफ्तों की गिरावट के बाद 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) 1.153 अरब डॉलर बढ़कर 585.895 अरब डॉलर हो गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में चल रही गिरावट के चलते कुल भंडार 2.166 अरब डॉलर घटकर 584.742 अरब डॉलर रह गया था।

अक्टूबर 2021 में रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था भंडार

इससे पहले अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था।

बता दें कि ग्लोबल लेवल पर जारी घटनाक्रम के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रिजर्व बैंक ने डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट थामने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्रा भंडार प्रभावित हो रहा है।

विदेशी मुद्रा संपत्ति घटी 

आरबीआई द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 13 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा संपत्ति 17.8 करोड़ डॉलर घटकर 519.351 अरब डॉलर हो गया।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.268 अरब डॉलर बढ़कर 43.575 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 7.2 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 17.995 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 80 लाख डॉलर घटकर 4.975 अरब डॉलर रहा।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement