facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India’s forex reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के करीब पहुंचा

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 6:52 PM IST
Editorial: Dependence on foreign capital
BS

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 मई को समाप्त सप्ताह में 3.55 अरब डॉलर बढ़कर 599.52 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त दर्ज की गई है। जो जून की शुरुआत के बाद से विदेशी मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 7.19 अरब डॉलर बढ़कर 595.97 अरब डॉलर रहा था। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

12 मई को समाप्त सप्ताह में डॉलर इंडेक्स में व्यापक मजबूती से रुपया 0.4 फीसदी गिर गया। रुपया 81.6900 से 82.2250 की सीमा में कारोबार किया था। इस सप्ताह रुपये में 0.6 फीसदी की और गिरावट आई, जो पिछले दो महीनों में रुपये का निचला स्तर है। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.66 पर बंद हुआ था।

वैश्विक घटनाओं के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये के बचाव के लिए मुद्राभंडार के उपयोग से इसमें गिरावट आई। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 12 मई को समाप्त सप्ताह में, मुद्राभंडार का अहम हिस्सा, विदेशीमुद्रा आस्तियां 3.577 अरब डॉलर बढ़कर 529.598 अरब डॉलर हो गई।

डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 3.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.353 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.41 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 2.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.16 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement