facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

India Forex Reserves: 2.16 अरब डॉलर घटकर 584.24 अरब डॉलर पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

Last Updated- April 28, 2023 | 7:24 PM IST
Editorial: Dependence on foreign capital
BS

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 21 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर हो गया था। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाक्रमों से उत्पन्न दवाबों के बीच रुपये की स्थिरता को बनाये रखने के लिए केंद्रीय बैंक के विदेशीमुद्रा भंडार के इस्तेमाल से इसमें कमी आई। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 21 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में, मुद्राभंडार का अहम हिस्सा, विदेशीमुद्रा आस्तियां 2.146 अरब डॉलर घटकर 514.489 अरब डॉलर रह गई। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

Also Read: Core Sector Growth: 8 बुनियादी उद्योगों में मार्च में केवल 3.6 फीसदी की ग्रोथ, 5 महीने में सबसे कम

रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 2.4 करोड़ डॉलर घटकर 46.151 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) भी 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.431 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.176 अरब डॉलर रह गया।

First Published - April 28, 2023 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट