facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में तीन हफ्ते से जारी बढ़त पर लगा ब्रेक, घटकर 575.27 अरब डॉलर पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 8:01 PM IST
FII Selling

देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान 1.49 अरब डॉलर घटकर 575.26 अरब डॉलर रह गया। इससे विदेशी मुद्रा भंडार में तीन सप्ताह से जारी बढ़त का सिलसिला रुक गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 576.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चस्तर पर पहुंचा था।

वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई थी। केंद्रीय बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा कही जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) समीक्षधीन सप्ताह में 1.32 अरब डॉलर घटकर 507.69 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। इसके अलावा कई सप्ताह तक तेजी रहने के बाद स्वर्ण भंडार का मूल्य समीक्षाधीन सप्ताह में 24.6 करोड़ डॉलर घटकर 43.78 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 6.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.54 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 90 लाख डॉलर बढ़कर 5.24 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement