facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

India-France trade: भारत और फ्रांस के बीच पांच क्षेत्रों में सहयोग की अपील

Advertisement

पीयूष गोयल ने 5 प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी का आह्वान किया, भारत में विनिर्माण संयंत्र लगाने का दिया न्योता।

Last Updated- November 27, 2024 | 10:21 PM IST
Industry should focus on becoming competitive instead of depending on government: Goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारत और फ्रांस के बीच पांच क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की अपील की है। इन क्षेत्रों में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, अक्षय ऊर्जा, एयरोस्पेस और रक्षा, वाहन व बिजली चालित वाहन (ईवी) और डिजिटल तकनीक शामिल हैं।

भारत तेजी से अपने रक्षा क्षेत्र में विस्तार कर रहा है और केंद्र भारत में निर्माण के लिए दुनियाभर की कंपनियों को आमंत्रित कर प्रोत्साहन दे रहा है। इसके साथ ही इन कंपनियों को 100 फीसदी मालिकाना हक दे रहा है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में फ्रांस के साथ व्यापक सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की पेटेंट संरक्षित व्यवस्था में तकनीकी हस्तांतरण पर जोर नहीं दिया जाता है।

भारत विमानन क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। भारत ने 1,500 विमानों का ऑर्डर दिया है और यह ऑर्डर बढ़कर 2,000 विमान तक हो सकता है। उन्होंने फ्रांस के विमानन क्षेत्र को भारत में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए संभावनाएं तलाशने की गुजारिश की।

गोयल ने फ्रेंच फॉरेन ट्रेड एडवाइजर्स द्वारा आयोजित एशिया पैसिफिक आयोग (एपीएसी) 2024 में कहा कि दोनों देशों में एक साथ मिलकर तकनीकी नवाचार करने की संभावना है। मंत्री के मुताबिक भारत और फ्रांस के बीच वित्त वर्ष 2024 में द्विपक्षीय कारोबार 15 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जिसमें भारत का निर्यात 7 अरब डॉलर और आयात 8 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - November 27, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement