facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने 87 फीसदी पूरी की बाली प्रतिबद्धता: G20 Research Group

Advertisement

यूरोपियन यूनियन को पहला स्थान मिला है, जिसने Bali प्रतिबद्धता का 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, कोरिया और ब्रिटेन का स्थान है

Last Updated- September 07, 2023 | 10:35 PM IST
G20 Summit

कनाडा के जी20 रिसर्च ग्रुप की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेजबान देश भारत ने पिछले साल जी20 की प्रमुख 15 बाली प्रतिबद्धताओं में से 87 प्रतिशत का अनुपालन किया है और वह सूची में सातवें स्थान पर है। यूरोपियन यूनियन को पहला स्थान मिला है, जिसने बाली प्रतिबद्धता का 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, कोरिया और ब्रिटेन का स्थान है।

15 प्रतिबद्धताओं में से भारत ने 4 प्रतिबद्धताएं आंशिक रूप से पूरी की है, जिसमें कृषि व्यापार को खोलना, भ्रष्टाचार और अपराध, सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज और शून्य या कम उत्सर्जन से बिजली उत्पादन शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने कानूनी रूप से बाध्यकारी साधनों सहित भ्रष्टाचार विरोधी कवायदों के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने और उसे लागू करने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं इसने भ्रष्टाचार के मामले में शून्य सहिष्णुता की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखी है।

भारत सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक नीतियों को लागू करने की कवायद की है और भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाप न्यायिक कार्रवाई की है, जबकि इसके रोकथाम, पहचान करने, जांच, दंडित करने को लेकर कोई नई नीति की पहल नहीं की है।

सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मिल जुलकर कवायद दी है, वहीं इसके लिए कोई कानून बनाने या मजबूत कदम उठाने जैसा काम नहीं किया है।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement