facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डीजल और हवाई ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी, पेट्रोल पर टैक्स में कोई बदलाव नहीं

Advertisement

वैश्विक तेल संकट को देखते हुए सरकार ने डीजल और हवाई ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है ताकि देश में ईंधन की कमी न हो और कीमतें काबू में रहें

Last Updated- April 11, 2026 | 7:27 PM IST
diesel
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है, जबकि पेट्रोल के निर्यात पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस फैसले के की जानकारी वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक नोटिफिकेशन के माध्यम से दी। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, डीजल पर निर्यात शुल्क अब 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 55.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह ATF पर ड्यूटी 29.5 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात पर अभी भी कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

ये बदलाव 11 अप्रैल को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए और तुरंत लागू हो गए। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार को लगता है कि ऐसी परिस्थितियां बन गई हैं जिनमें तुरंत कदम उठाना जरूरी हो गया। ये संशोधन सेंट्रल एक्साइज एक्ट 1944 और फाइनेंस एक्ट की धाराओं के तहत किए गए हैं।

Also Read: तेल में 10 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के आसार, फिर भी $100 के करीब टिके दाम

क्यों लिया गया यह फैसला?

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण वैश्विक तेल बाजार में हलचल मची हुई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़े संघर्ष के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में सरकार ने डीजल पर ड्यूटी में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की है ताकि देश में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और निर्यात ज्यादा न हो। सरकार का कहना है कि इसका मकसद घरेलू बाजार की सप्लाई को पहले रखना है, खासकर जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें तेजी से बढ़ रही हों। 

Advertisement
First Published - April 11, 2026 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement