facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत रूस से कर रहा भारी आयात, अप्रैल-जनवरी के दौरान आयात में 384 फीसदी का इजाफा

Advertisement

वित्त वर्ष 2021-22 में रूस, भारत का 18वां सबसे बड़ा आयात भागीदार था। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में रूस, भारत का चौथा सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है

Last Updated- February 15, 2023 | 6:48 PM IST
Cathay Cargo

रूस से भारत का आयात चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह, अप्रैल-जनवरी के दौरान करीब 384 फीसदी बढ़कर 37.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। मुख्य रूप से कच्चे तेल का आयात बढ़ने से कुल आयात बढ़ा है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में रूस, भारत का 18वां सबसे बड़ा आयात भागीदार था। इस दौरान आयात 9.86 अरब डॉलर का था। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में रूस, भारत का चौथा सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है।

रूसी कच्चे तेल का आयात जनवरी से लगातार बढ़ा है। यह आपूर्ति लगातार चौथे महीने परंपरागत आपूर्तिकर्ता पश्चिम एशियाई देशों के मुकाबले अधिक बनी हुई है। ऊर्जा ‘कार्गो’ पर नजर रखने वाली इकाई वोर्टेक्स के अनुसार रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले देश के कुल आयात में रूस की हिस्सेदारी एक फीसदी से कम थी। वहीं जनवरी में भारत के आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़कर 12.7 लाख बैरल प्रतिदिन हो गयी। यह 28 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

चीन और अमेरिका के बाद भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक देश है। भारत सस्ती दर पर उपलब्ध बड़े पैमाने पर रूसी तेल खरीद रहा है। पश्चिमी देशों की पाबंदियों के कारण रूस का कच्चा तेल सस्ता पड़ रहा है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीन से आयात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान करीब नौ फीसदी बढ़कर 83.76 अरब डॉलर रहा। इसी प्रकार, संयुक्त अरब अमीरात से आयात 23.53 फीसदी बढ़कर 44.3 अरब डॉलर जबकि अमेरिका से आयात करीब 25 फीसदी बढ़कर 42.9 अरब डॉलर रहा।

निर्यात के स्तर पर, चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में अमेरिका, भारतीय निर्यातकों के लिये शीर्ष गंतव्य (top destination) के रूप में उभरा है। देश के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 17.71 फीसदी रही।

अमेरिका को निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जनवरी के दौरान 65.4 अरब डॉलर रहा, जो 2021-22 की इसी अवधि में 62.27 अरब डॉलर था। यूएई को निर्यात इसी अवधि में 25.71 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 2021-22 की अप्रैल-जनवरी की अवधि में 22.35 अरब डॉलर था। हालांकि, चीन को इस दौरान निर्यात 12.2 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले 2021-22 की अप्रैल-जनवरी अवधि में 18.4 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement