facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-इजरायल ने साइन की बाइलेट्रल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी, आर्थिक और निवेश संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

Advertisement

भारत और इजरायल ने नई दिल्ली में बाइलेट्रल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी पर हस्ताक्षर किए, जिससे निवेशकों को बराबर अवसर, सुरक्षा और आर्थिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जगी है

Last Updated- September 08, 2025 | 6:00 PM IST
Bilateral Investment Treaty (BIT)
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच बाइलेट्रल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी (BIT) पर साइन करते हुए

भारत और इजरायल ने सोमवार को नई दिल्ली में एक बड़ा समझौता किया। दोनों देशों ने आपसी आर्थिक और वित्तीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए बाइलेट्रल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी (BIT) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने साइन किए।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि यह समझौता दोनों देशों के निवेशकों के लिए नए अवसर खोलेगा। इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा कि नई इन्वेस्टमेंट ट्रीटी से भारत और इजरायल के निवेशकों को बराबर का मौका मिलेगा। यह आपसी निवेश को बढ़ावा देने का काम करेगी।

OECD देश के साथ भारत का पहला समझौता

यह समझौता खास इसलिए भी है क्योंकि इजरायल पहला OECD देश है जिसके साथ भारत ने नई इन्वेस्टमेंट ट्रीटी साइन की है। यह समझौता भारत के नए मॉडल पर आधारित है, जिसे निवेश समझौतों के लिए तैयार किया गया है। बता दें कि OECD अमीर और विकसित देशों का एक समूह है, जो आपस में मिलकर अर्थव्यवस्था और व्यापार को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

Also Read: इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोटरिच 8 सितंबर को भारत आएंगे, दोनों देशों के बीच BIT करार हो सकता है फाइनल

हालांकि, समझौते की पूरी डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्रीटी के तहत दोनों देशों के निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर सुरक्षा मिलेगी। साथ ही नॉन-डिस्क्रिमिनेटरी ट्रीटमेंट और स्वतंत्र आर्बिट्रेशन की सुविधा भी दी जाएगी। इजरायल इससे पहले भी यूएई और जापान जैसे देशों के साथ 15 से ज्यादा इन्वेस्टमेंट ट्रीटी साइन कर चुका है।

तीन दिन के दौरे पर भारत आए स्मोट्रिच

इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच इन दिनों भारत के तीन दिन के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा सोमवार से शुरू हुआ है। इस विजिट का मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक और वित्तीय संबंधों को मजबूत करना है। साथ ही भविष्य में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) जैसे अहम समझौते की राह भी तैयार करना है।

अभी भारत और इजरायल के बीच सालाना लगभग 4 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है। वहीं निवेश के आंकड़े भी खास हैं। अप्रैल 2000 से अप्रैल 2025 तक भारत ने इजरायल में कुल 443 मिलियन डॉलर का ओवरसीज डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट किया। इसी अवधि में इजरायल ने भारत में 334.2 मिलियन डॉलर का FDI लगाया।

Advertisement
First Published - September 8, 2025 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement