facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Manufacturing: अक्टूबर में भारत के विनिर्माण क्षेत्र में सुधार, नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री ने दी रफ्तार

Advertisement

एचएसबीसी का अंतिम भारत विनिर्माण पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) अक्टूबर में बढ़कर 57.5 हो गया जबकि यह सितंबर में आठ माह के निचले स्तर 56.5 पर था।

Last Updated- November 04, 2024 | 10:16 PM IST
Manufacturing

उत्पादन तेजी से बढ़ने के कारण भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि में सुधार आया। सितंबर में आठ माह से निचले स्तर पर रही विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि में अक्टूबर के दौरान बेहतर रही। सोमवार को जारी एक निजी कारोबारी सर्वेक्षण के अनुसार कुल नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तेजी ने उत्पादन को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई।

एचएसबीसी का अंतिम भारत विनिर्माण पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) अक्टूबर में बढ़कर 57.5 हो गया जबकि यह सितंबर में आठ माह के निचले स्तर 56.5 पर था। इस सूचकांक में 50 से ऊपर का आंकड़ा गतिविधियों में विस्तार और इससे कम गिरावट का संकेत देता है। इस आंकड़े का संकलन एसऐंडपी ग्लोबल ने किया है।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘कंपनियों ने ऑर्डर बुक में तेजी से विस्तार दर्ज किया और यह करीब 20 वर्ष के डेटा संग्रह के औसत से अधिक नजर आया। रिपोर्ट व अनुमान के मुताबिक नए उत्पादों और सफलतापूर्वक मार्केटिंग की पहल के कारण बिक्री के मामले में प्रदर्शन बेहतर हुआ।’

नए निर्यात ऑर्डर में मजबूत वृद्धि दिखी जबकि इससे पहले सितंबर में डेढ़ साल की सबसे कमजोर वृदि्ध हुई थी। समिति के सदस्यों की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका और यूएस से नए अनुबंधों की मांग में वृद्धि हुई। सर्वेक्षण के अनुसार ‘अक्टूबर में उत्पादन गतिविधियों में तेजी से खासा उछाल आई। इसका कारण उपभोक्ता और निवेश की वस्तुओं की श्रेणियों का अधिक तेजी से बढ़ना था।

कंपनियों ने मांग में जबरदस्त उछाल, सकारात्मक बिक्री की उम्मीद और बाजार की अनुकूल स्थितियों को उत्पादन में आई हालिया तेजी की वजह बताया।’एचएसबीसी की भारत की प्रमुख अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि अर्थव्यवस्था के संचालन की स्थितियां व्यापक रूप से सुधरने के कारण अक्टूबर में भारत में हेडलाइन विनिर्माण पीएमआई पर्याप्त रूप से सुधरा।

उन्होंने कहा, ‘भारत के विनिर्माण क्षेत्र की मजबूत मांग नए ऑर्डर व अंतरराष्ट्रीय बिक्री की तेजी से बढ़ते विस्तार से प्रदर्शित होती है। हालांकि सामग्री, श्रम व ढुलाई की लागत से नियमित रूप से महंगाई का दबाव रहा और इससे वस्तुओं के उत्पादन की लागत व बिक्री मूल्य में इजाफा हुआ।’

Advertisement
First Published - November 4, 2024 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement