facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोचना होगा कि रूसी तेल खरीदने में कितना फायदा: अर्थशास्त्री अभिजित बनर्जी

Advertisement

प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजित बनर्जी ने कहा कि हमारे कुछ निर्यात 25 प्रतिशत शुल्क पर ही प्रतिस्पर्धी नहीं हैं, इसलिए शायद 50 प्रतिशत शुल्क कोई मायने नहीं रखता है।

Last Updated- August 11, 2025 | 9:45 AM IST
Nobel laureate Abhijit Banerjee
प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजित बनर्जी (फाइल फोटो)

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजित बनर्जी ने कहा है कि डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद भारत को विचार करना चाहिए कि रूस से सस्ते तेल का आयात फायदेमंद है या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने के कारण ही इस शुल्क का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा।

बनर्जी ने बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘हमें इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा कि क्या रूस से तेल आयात करने में कोई फायदा है या फिर अमेरिका जाकर यह कहना होगा कि अगर हम रूसी तेल का आयात बंद कर दें, तो क्या वे इस शुल्क को हटा लेंगे।’चूंकि भारी शुल्क से भारत द्वारा अमेरिका को किए जाने वाले 27 अरब अमेरिकी डॉलर के गैर-छूट वाले निर्यात पर असर पड़ने की आशंका है, इसलिए रूस से तेल आयात रोकने या कम करने की चर्चा हो रही है।

हमारे कुछ निर्यात 25 प्रतिशत शुल्क पर ही प्रतिस्पर्धी नहीं हैं: बनर्जी

प्रख्यात अर्थशास्त्री ने कहा, ‘इसके बारे में सोचना गलत नहीं है। हमारे कुछ निर्यात 25 प्रतिशत शुल्क पर ही प्रतिस्पर्धी नहीं हैं, इसलिए शायद 50 प्रतिशत शुल्क कोई मायने नहीं रखता।’ भारत रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक है और उसने जुलाई में प्रतिदिन 16 लाख बैरल तेल खरीदा था। हालांकि, अगस्त और सितंबर के लिए कोई ऑर्डर नहीं दिया गया है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि रूसी तेल पर छूट अब घटकर लगभग दो अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रह गई है। यह पूछने पर कि क्या भारत को चीन से निवेश पर लगे प्रतिबंध हटाने चाहिए, बनर्जी ने कहा, ‘हमें इसे चीन के साथ व्यापार वार्ता के जरिये जुड़ना चाहिए।’

चीन, आसियान से कहीं ज्यादा महत्त्वपूर्ण

उन्होंने यह भी कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसा करने का यह सही समय है। चीन को भी यह सोचने की जरूरत है कि वे अमेरिका के साथ कैसे व्यापार करेंगे और उनके पास क्या लाभ हैं।’ यह पूछने पर कि क्या भारत को आसियान व्यापार समूह में शामिल होना चाहिए, उन्होंने कहा, ‘शायद, मुझे लगता है कि हमें ऐसा करना चाहिए। मुझे लगता है कि चीन, आसियान से कहीं ज्यादा महत्त्वपूर्ण है।’

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 9:45 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement