facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्रालय ने दी चेतावनी: महंगाई के ऊपरी जोखिम से नजरें न हटाएं, भारत के लिए सतर्क रहने का समय

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने आगाह किया कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत को तेल कीमतों और महंगाई के जोखिम के बीच आर्थिक वृद्धि का संतुलन बनाए रखने की आदत डालनी होगी।

Last Updated- June 27, 2025 | 10:33 PM IST
Economy Growth
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ईरान और इजरायल के बीच हाल में हुए अल्पावधि के युद्ध के बाद देश की आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय स्थिति से जुड़ा जोखिम भले ही कम हो गया हो लेकिन वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत को आने वाले कुछ समय तक संतुलन साधने की आदत डालनी होगी। वित्त मंत्रालय ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और भू-राजनीतिक संघर्षों को महंगाई के लिए ऊपरी जोखिम बताया है।

Also Read:  GDP का 1.3% अधिशेष: सेवा निर्यात ने बढ़ाया दम, चालू खाते में भारत को $13.5 अरब का अधिशेष

आर्थिक मामलों के विभाग के आर्थिक प्रभाग के अधिकारियों ने मई 2025 के मासिक आर्थिक समीक्षा  में लिखा, ‘शुक्र है कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम हो गया है और तेल की कीमतें तेजी से गिरी हैं। तेल की वैश्विक आपूर्ति पर्याप्त है लेकिन बीमा लागत और रणनीतिक समुद्री मार्गों के संभावित रूप से बंद होने का अनुमानित जोखिम, भारत के लिए तेल कीमतें बढ़ा सकता है। भारत के लिए इसमें जोखिम की स्थिति बन सकती है।’वित्त मंत्रालय ने वैश्विक अनिश्चितता के बीच सतर्क और आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखते हुए कहा कि भारत कई अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है और भू-राजनीति ने देश को ऐसे अवसर दिए हैं जो पहले मुश्किल लगते थे।

Also Read: SEBI ने RPT के लिए कंपनियों की सूचना प्रक्रिया में किया बदलाव, बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

समीक्षा में कहा गया है, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन रोमांचक समय हो सकता है।’ समीक्षा में निर्माण सामग्री और वाहन बिक्री जैसे क्षेत्रों में नरमी के संकेत की बात भी दर्ज की गई। मई की आर्थिक समीक्षा में कहा गया है, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है, जो मजबूत घरेलू मांग, मुद्रास्फीति के कम होते दबाव, एक लचीले बाहरी क्षेत्र और स्थिर रोजगार के हालात के समर्थन से एक अशांत वैश्विक वातावरण के बीच सामान्य बने रहने की क्षमता दिखा रहा है।’वित्त वर्ष 2025 में, भारत की वास्तविक जीडीपी 6.5 प्रतिशत बढ़ी, जो दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुरूप है। समीक्षा में कहा गया है कि यह सकारात्मक रुझान वित्त वर्ष 2026 में भी जारी रहने की संभावना है, जिसमें शुरुआती उच्च-आवृत्ति संकेतक बताते हैं कि आर्थिक गतिविधि सामान्य बनी हुई है।

 

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement