facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत यूरोपीय यूनियन और न्यूजीलैंड से FTA पर बातचीत के अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है समझौता

Advertisement

भारत EU और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी ला रहा है, जबकि पेरू, चिली और आसियान के साथ वार्ताओं में भी निरंतर प्रगति हो रही है

Last Updated- November 17, 2025 | 10:08 PM IST
Trade
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय संघ और न्यूजीलैंड के साथ भारत की मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। एक भारतीय दल दोहरे योगदान सम्मेलन (डीसीसी) समझौते पर चर्चा के लिए ब्रिटेन में है।

अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरा हो जाएगा ताकि दोनों (डीसीसी और एफटीए) एक साथ शुरू किए जा सकें।’ भारत और ब्रिटेन ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया है। इसके लिए ब्रिटेन की संसद की मंजूरी की जरूरत है। अग्रवाल ने यूरोपीय संघ के साथ बातचीत के बारे में कहा कि बातचीत अंतिम चरण में है। लेकिन अंतिम चरण हमेशा कठिन होता है।

न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत भी अंतिम चरण में है। इसके अलावा दो दक्षिण अमेरिकी देशों पेरू और चिली के साथ भी बातचीत आगे बढ़ रही है। पेरू के साथ प्रगति हो रही है और हमें इसमें प्रगति देखने की उम्मीद है। चिली के साथ भी बातचीत अच्छी गति से आगे बढ़ रही है और चौथे दौर की वार्ता दिसंबर में यहां होने वाली है। उन्होंने आसियान के साथ मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के संबंध में कहा कि यह कठिन समीक्षा है, लेकिन ‘‘हम प्रगति कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - November 17, 2025 | 10:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement