facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिपोर्ट में दावा: आजीविका के लिए चाहिए अब एक नया मॉडल, सब्सिडी से आगे बढ़ने की जरूरत

Advertisement

इसके कहा गया है कि 2023-25 के साक्ष्यों से पुष्टि होती है कि भारत की आजीविका नीति के ढांचे से संरक्षण और प्रोत्साहन के बीच बुनियादी तनाव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है

Last Updated- December 02, 2025 | 10:57 PM IST
livelihood policy
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में कोविड के दौरान शुरू की गई गई सब्सिडी और अन्य संबंधित सुविधाएं संकट के दौरान राजनीतिक रूप से आवश्यक और सामाजिक रूप से महत्त्वपूर्ण थीं, लेकिन उत्पादकता से जुड़े बुनियादी ढांचे, उद्यमिता के वातावरण और रोजगार के लिए कौशल विकसित करने पर निवेश किया जाना ढांचागत हिसाब से महत्त्वपूर्ण है।  

एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेस की स्टेट ऑफ इंडियाज लाइवलीहुड  रिपोर्ट 2025 के नवीनतम संस्करण में यह कहा गया है। इस रिपोर्ट में 10 से ज्यादा अध्याय हैं, जिसे देश के जाने माने शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों व अन्य ने मिलकर तैयार किया है।

इसके एक अध्याय में कहा गया है कि 2023-25 के साक्ष्यों से पुष्टि होती है कि भारत की आजीविका नीति के ढांचे से संरक्षण और प्रोत्साहन के बीच बुनियादी तनाव की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।   यह रिपोर्ट 3 दिसंबर को जारी की जाएगी।

रमेश श्रीवास्तव अरुणाचलम द्वारा लिखित आजीविका को पुनर्जीवित करने के लिए नीति और कार्यक्रम का असर 2023-2025: रिकवरी से लचीलेपन तक? नामक अध्याय में कहा गया है कि पीएम-किसान हस्तांतरण सिमटकर सीमांत किसान खेती लागत के केवल 8 प्रतिशत तक रह गया है और सिंचाई व्यवस्था, फसल कटाई के बाद के इन्फ्रा या बाजार तक पहुंच में निवेश इसका पूरक नहीं बन सका है, जिससे किसानों का मुनाफा कई गुना बढ़ सकता था। जलवायु संबंधी संकटों के बावजूद मनरेगा में कार्यदिवस घटे हैं और सिर्फ 12 प्रतिशत कामगार ही कृषि उत्पादकता में सुधार से जुड़़े हैं, जबकि 73 प्रतिशत कामगार कृषि पर निर्भर हैं।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement