facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुनिया भर में बढ़ा भारतीय कंपनियों का दबदबा, जनवरी में विदेश में प्रत्यक्ष निवेश $3.42 अरब के पार

Advertisement

विदेश में एफडीआई की वित्तीय प्रतिबद्धताओं में 3 घटक- इक्विटी, ऋण और गारंटी शामिल होते हैं

Last Updated- February 12, 2026 | 4:58 AM IST
FDI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत का विदेश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) जनवरी 2026 में मामूली बढ़कर 3.42 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल समान महीने में 3.44 अरब डॉलर था। वहीं क्रमिक आधार पर यह दिसंबर 2025 के 4.07 अरब डॉलर की तुलना में यह कम है। 

विदेश में एफडीआई की वित्तीय प्रतिबद्धताओं में 3 घटक- इक्विटी, ऋण और गारंटी शामिल होते हैं। इक्विटी जनवरी में मामूली बढ़कर 1.52 अरब डॉलर हो गई है, जो एक साल पहले 1.75 अरब डॉलर थी। हालांकि यह दिसंबर के 1.98 अरब डॉलर की तुलना में कम है। 

वहीं इस साल जनवरी में ऋण बढ़कर 4619.4 लाख डॉलर हो गया है, जो पिछले साल के समान महीने में 3164.6 लाख डॉलर था।  हालांकि यह भी दिसंबर 2025 के 5,653.2 लाख डॉलर की तुलना में कम है। 

विदेशी इकाइयों की गारंटी जनवरी में बढ़कर  1.43 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल जनवरी में 1.37 अरब डॉलर थी। यह भी दिसंबर 2025 के 1.57 अरब डॉलर से कम है। 

कंपनियों के प्रमुख निवेश के आंकड़ों से पता चलता है कि इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने अपनी पूर्ण सहायक इकाई इंटरग्लोब एविएशन फाइनैंशियल सर्विस में 1,886.3 करोड़ रुपये निवेश किया है।  इक्विटी निवेश के अलावा उसने 486.4 लाख डॉलर ऋण और 655.7 लाख डॉलर गारंटी की प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement
First Published - February 12, 2026 | 4:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement