facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 6-7 अक्टूबर को कतर की यात्रा पर रहेंगे, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

Advertisement

वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पश्चिम एशिया की इस देश के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के चरणों पर भी बातचीत होगी

Last Updated- October 05, 2025 | 9:42 PM IST
Piyush Goyal
वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल | फाइल फोटो

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल प्रस्तावित समग्र व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए 6 से 7 अक्टूबर तक कतर की यात्रा पर रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पश्चिम एशिया की इस देश के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के चरणों पर भी बातचीत होगी।

दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे, मौजूदा व्यापार बाधाओं और गैर शुल्क मुद्दों के अलावा व्यापार व निवेश बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार वार्ता में प्रस्तावित भारत-कतर मुक्त व्यापार समझौते पर गहनता से विचार-विमर्श के अलावा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए संदर्भ की शर्तों को अंतिम रूप देने पर आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और मजबूत होगा। वित्त, कृषि, पर्यावरण, पर्यटन, संस्कृति और स्वास्थ्य सेवा जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।

यह भारत और कतर के बीच बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने के उद्देश्य से होने वाली चर्चाओं का  अभिन्न अंग होगा। यह गोयल की कतर की पहली बैठक होगी और वे व्यापार व वाणिज्य पर कतर-भारत संयुक्त आयुक्त की बैठक में हिस्सा लेंगे। गोयल के साथ विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ-साथ कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। अभी भारत कई दशों के साथ व्यापार समझौतों पर चर्चा कर रहा है। इस क्रम में भारत की अमेरिका, यूरोपियन यूनियन (ईयू), न्यूजीलैंड, पेरू और चिली के साथ बातचीत हो रही है।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement