facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बांग्लादेश को झटका: भारत ने घटाया जूट का आयात, अब घरेलू बाजार को मिलेगी प्राथमिकता

Advertisement

भारत ने बांग्लादेश से जूट आयात घटाकर अपने किसानों की रक्षा के लिए डंपिंग रोकने की कोशिश की, जिससे पड़ोसी देश को निर्यात में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Last Updated- July 07, 2025 | 11:12 PM IST
jute import
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डंपिंग रोकने और अपने किसानों की रक्षा के लिए भारत द्वारा हाल ही में बांग्लादेश से जूट का आयात बंद करने का फैसला एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते वित्त वर्ष 2025 में भारत ने करीब 26.6 करोड़ डॉलर के जूट का आयात किया था और इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी बांग्लादेश (77 फीसदी) की थी। उसके बाद नेपाल (20 फीसदी) और चीन (0.2 फीसदी) का स्थान था।

भारत के इस फैसले से बांग्लादेश के समक्ष चुनौती खड़ी हो गई है, जिसने वित्त वर्ष 2024 में दुनिया भर में करीब 79.3 करोड़ डॉलर के जूट का निर्यात किया था और इसमें करीब एक चौथाई निर्यात भारत को किया गया था। इस असर को कम करने के लिए बांग्लादेश को अब नए व्यापार भागीदारों का रुख करना पड़ सकता है। इस बीच, भारत का जूट निर्यात उसके आयात से अधिक हो गया है और वित्त वर्ष 2024 में भारत के प्रमुख खरीदारों में अमेरिका (23 फीसदी), फ्रांस (9 फीसदी) और नीदरलैंड (6 फीसदी) शामिल हैं।

इसके अलावा भारत मुख्य रूप से बांग्लादेश, नेपाल और चीन से ही कुल मिलाकर जूट का आयात करता है। भारत के कुल जूट आयात में बांग्लादेश से आने वाले जूट की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2019 के 68 फीसदी से बढ़कर वित्त वर्ष 2024 में 81 फीसदी हो गई थी। हालांकि, इस बीच कुछ उतार-चढ़ाव भी देखे गए और वित्त वर्ष 2025 में यह कम होकर 77 फीसदी रह गया।

जूट की विभिन्न श्रेणियों में बांग्लादेश से आयात होने में सर्वाधिक 38 फीसदी हिस्सेदारी कच्चे अथवा सड़े हुए जूट की थी। इसके बाद अन्य जूट विनिर्माताओं की हिस्सेदारी करीब 32 फीसदी और जूट धागे की 27 फीसदी थी।

भारत जितना जूट आयात करता है उससे कहीं अधिक दूसरे देशों में निर्यात करता है। वित्त वर्ष 2019 में भारत ने करीब 24.7 करोड़ डॉलर के जूट बाहर भेजे थे, जो वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 29.9 करोड़ डॉलर हो गया। इसके विपरीत, जूट का आयात वित्त वर्ष 2019 में 17 करोड़ डॉलर था, जो वित्त वर्ष 2024 में 30.1 करोड़ डॉलर हो गया और वित्त वर्ष 2025 में घटकर 26.6 करोड़ डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement