facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बौद्धिक संपदा निगरानी सूची में भारत बरकरार

Advertisement

भारत बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर अमेरिकी निगरानी सूची में बना हुआ, पेटेंट सुधारों पर दबाव

Last Updated- April 26, 2024 | 11:11 PM IST
IP

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने भारत को ‘प्राथमिकता निगरानी सूची’ में बरकरार रखा है। यूएसटीआर का कहना है कि भारत बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों की सुरक्षा और उसे लागू करने के मामले में दुनिया के ‘सबसे चुनौतीपूर्ण’ देशों में से एक बना हुआ है और पेटेंट से जुड़े मुद्दे विशेष चिंता का विषय बने हुए हैं। छह देश चीन, रूस, इंडोनेशिया, चिली, अर्जेंटीना, वेनेजुएला भी इस सूची में बने हुए हैं।

भारत अमेरिका व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की जनवरी में हुई 14वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत द्वारा पेटेंट व्यवस्था को आधुनिक बनाने की कवायदों पर चर्चा हुई और पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क जैसे मसलों पर चर्चा की गई थी।

हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि भारत ने पेटेंट (संशोधन) नियम, 2024 को अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें पेटेंट आवेदकों के दीर्घावधि से लंबित बोझ कम होने की संभावना है।

संशोधनों में पूर्व-अनुदान विरोधों के लिए प्रक्रियाओं में बदलाव, पेटेंट कार्य के लिए रिपोर्टिंग फॉर्म को अद्यतन करना और विदेशी आवेदनों की रिपोर्टिंग के लिए रिपोर्टिंग समय में कमी शामिल होगी।

बौद्धिक संपदा संरक्षण और प्रवर्तन की वैश्विक स्थिति की सालाना समीक्षा की स्पेशल 301 रिपोर्ट में यूएसटीआर ने कहा, ‘अमेरिका फॉर्म 27 सहित इसे लागू करने की स्थिति की निगरानी करेगा।

साथ ही भारत को इन पर आगे बढ़ना जारी रखने व अन्य सुधार संबंधी कवायदों के लिए प्रोत्साहित करेगा, जिससे कि पेटेंट के आवेदन लंबित रहने की अवधि में कमी आए और सभी यूजर्स के लिए पेटेंट व्यवस्था में सुधार हो।’

इसमें यह भी कहा गया है कि भारत ने अपनी बौद्धिक संपदा की स्थिति मजबूत करने पर काम किया है, जिसमें आईपी के महत्त्व को लेकर लोगों में जागरूकता के प्रसार का काम शामिल है।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement