facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Retail Inflation: 6 साल में सबसे कम महंगाई, मई में रिटेल इंफ्लेशन घटकर 2.82% पर आया, खाने-पीने की चीजों की कीमतों में नरमी

Advertisement

NSO की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में फूड इंफ्लेशन 0.99% रही, जो एक साल पहले के समान महीने के 8.69% के मुकाबले काफी कम है।

Last Updated- June 12, 2025 | 6:34 PM IST
Retail Inflation
Photo: Shutterstock

Retail Inflation: सब्जियों एवं फलों की कीमतों में नरमी आने से मई महीने में खुदरा मंहगाई घटकर छह साल के निचले स्तर 2.82% पर आ गई। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई अप्रैल में 3.16% और मई, 2024 में 4.8% थी।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में फूड इंफ्लेशन 0.99% रही, जो एक साल पहले के समान महीने के 8.69% के मुकाबले काफी कम है। मई, 2025 की फूड इंफ्लेशन का यह आंकड़ा अक्टूबर, 2021 के बाद सबसे कम है।

Also read: रियल एस्टेट निवेश के लिए भारत टॉप वैश्विक स्थलों में शामिल, रीपो दर कटौती से निवेशकों का बढ़ेगा भरोसा

NSO ने बयान में कहा, ‘‘मई, 2025 में मुख्य महंगाई और फूड इंफ्लेशन में उल्लेखनीय गिरावट मुख्य रूप से दालों एवं इसके उत्पादों, सब्जियों, फलों, अनाज एवं इसके उत्पादों, घरेलू सामान और सेवाओं, चीनी एवं कन्फेक्शनरी और अंडे की कीमतों में गिरावट और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण है।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 12, 2025 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement