facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सब्जियों-दालों के महंगे होने से नवंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 0.71% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में बढ़ा दबाव

Advertisement

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं में अपस्फीति अक्टूबर में -5.02 प्रतिशत से घटकर नवंबर में -3.91 प्रतिशत हो गई

Last Updated- December 12, 2025 | 10:30 PM IST
Retail Inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर अक्टूबर के 0.25 प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर से बढ़कर नवंबर में 0.71 प्रतिशत हो गई। अनुकूल आधार प्रभाव कम होने और कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मौसमी वृद्धि के कारण खाद्य बास्केट में अवस्फीति कम होने के कारण ऐसा हुआ है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं में अपस्फीति अक्टूबर में -5.02 प्रतिशत से घटकर नवंबर में -3.91 प्रतिशत हो गई, जिसकी वजह सब्जियों, अंडों, दालों, फलों और मांस और मछली की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृद्धि थी।

इस बीच अनाज की महंगाई दर 50 महीने के निचले स्तर 0.1 प्रतिशत तक गिर गई। खाद्य तेल की कीमतें भी कम (7.87 प्रतिशत) हुई हैं, हालांकि अभी भी यह महंगा है।

केयर रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा का कहना है कि खरीफ में तिलहन की बुआई कम रहने और वैश्विक कीमतों में तेजी को देखते हुए खाद्य तेल की कीमतों पर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर कृषि गतिविधियां बेहतर रहने और अनुकूल आधार के कारण खाद्य महंगाई दर मध्यम स्तर पर रहने की उम्मीद है। जलाशय का स्तर बेहतर  रहने के कारण इस वर्ष रबी की बुआई में भी मदद मिलेगी।’

इक्रा रेटिंग्स में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि खाद्य और पेय पदार्थ श्रेणी में 12 उपखंडों में से 8 में से कई में नवंबर में तेजी आई है। उन्होंने कहा, ‘खाद्य और बेवरिज की श्रेणी में सब्जियों, दालों और मसालों का 24 प्रतिशत भार है और इनकी कीमतें काफी हद तक मौजूदा वर्ष में अपस्फीति के क्षेत्र में हैं। इन खंडों के रुझान ने खाद्य महंगाई दर के आंकड़ों पर दबाव डाला है।’

ग्रामीण इलाकों में खुदरा कीमतें वापस महंगाई के क्षेत्र में आ गईं। एनएसओ  ने नवंबर में सीपीआई (ग्रामीण) में 0.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि पिछले महीने में -0.25 प्रतिशत थी।

दूसरी ओर शहरी महंगाई दर उसी समय अवधि के दौरान 0.88 प्रतिशत से बढ़कर 1.4 प्रतिशत हो गई। हालांकि, खाद्य कीमतें ग्रामीण (-4.05 प्रतिशत) और शहरी (-3.6 प्रतिशत) दोनों क्षेत्रों में अवस्फीति में रहीं।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement