facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.48% हुई: खाने-पीने की चीजें महंगी, पश्चिम एशिया संकट ने बढ़ाई टेंशन

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक, गांवों में महंगाई शहरों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा चुभ रही है। ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 3.74% रही, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 3.16% दर्ज किया गया

Last Updated- May 12, 2026 | 4:32 PM IST
Retail Inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत में आम आदमी की जेब और किचन के बजट यानी महंगाई दर को लेकर सरकारी आंकड़े सामने आ गए हैं। मंगलवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में खुदरा महंगाई दर यानी CPI में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मार्च में जो महंगाई 3.40% थी, वह अप्रैल में बढ़कर 3.48% पर पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह अब भी रिजर्व बैंक (RBI) के तय दायरे के भीतर ही है।

आंकड़ों के मुताबिक, गांवों में महंगाई शहरों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा चुभ रही है। ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 3.74% रही, जबकि शहरों में यह आंकड़ा 3.16% दर्ज किया गया। खाने-पीने की चीजों की बात करें तो फूड इन्फ्लेशन भी बढ़कर 4.20% हो गया है। गांवों में भोजन की महंगाई 4.26% और शहरों में 4.10% रही है।

Also Read: कमजोर मानसून और महंगे तेल से बढ़ सकती है महंगाई, रिपोर्ट में चेतावनी

महंगी सब्जियां और सोने-चांदी की चमक ने बिगाड़ा बजट

अगर हम थाली की बात करें, तो इस बार टमाटर और फूलगोभी ने जायका बिगाड़ दिया है। टमाटर की कीमतों में 35.28% और फूलगोभी में 25.58% का उछाल आया है। इसके उलट, आलू और प्याज की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आलू 23.69% और प्याज 17.67% सस्ते हुए हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

महंगाई का सबसे तगड़ा झटका ज्वेलरी और कीमती धातुओं के शौकीनों को लगा है। चांदी के गहनों की कीमतों में 144.34% की भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं सोना, हीरा और प्लैटिनम के गहने भी 40.72% महंगे हो गए हैं। पर्सनल केयर और अन्य सेवाओं में 17.66% की महंगाई के पीछे गहनों की इन्हीं बढ़ती कीमतों को बड़ा कारण माना जा रहा है। दूसरी ओर, गाड़ी खरीदना थोड़ा सस्ता हुआ है क्योंकि मोटर कार और जीप की कीमतों में 7.12% की गिरावट आई है।

राज्यों की बात करें तो तेलंगाना 5.81% की महंगाई दर के साथ सबसे ऊपर रहा, जबकि दिल्ली में यह दर सबसे कम 1.96% दर्ज की गई। यूपी में महंगाई 3.59% के करीब रही।

Advertisement
First Published - May 12, 2026 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement